साजिद ने अर्चना को दी धमकी, गुस्से में भड़के सलमान खान ने कहा- होंगे बड़े डायरेक्टर, लेकिन BB नहीं चला सकते...
वीकेंड का वार में सलमान खान ने साजिद खान की जमकर क्लास लगाई। इससे पहले भी वे साजिद खान को पाखंडी कह चुके हैं।
Bigg Boss 16: हर बीतते दिन के साथ बिग-बॉस के एपिसोड और भी दिलचस्प होते जा रहे हैं। बीते एपिसोड में कैप्टेनसी के टास्क के दौरान साजिद खान और अर्चना गौतम की जबरदस्त लड़ाई हुई थी। तब साजिद खान बुरी तरह से भड़कते हुए दिखे थे। साजिद खान का एक अलग ही रूप दर्शकों को देखने को मिला। बात यहां तक आ पहुंची कि दोनों ने ही एक दूसरे के पेरेंट्स को घसीट दिया। इस वाकये के बाद अर्चना काफी परेशान और दुखी नजर आईं। वहीं साजिद खान गरियाते हुए कई बार अर्चना गौतम की तरफ बढ़े, लेकिन घरवालों ने समय रहते उन्हें रोक दिया। ये मुद्दा समय के साथ बढ़ता ही चला गया। घरवालों ने भी अर्चना के खिलाफ साजिद खान के कान भरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस पूरे मसले पर वीकेंड के वार में सलमान खान ने बात की। और सिर्फ बात ही नहीं, भाईजान ने साजिद खान की जमकर क्लास भी लगाई। लंबे समय बाद सलमान खान साजिद पर बुरी तरह से भड़कते हुए दिखे। अब वीकेंड के वार का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

अर्चना-साजिद के बीच हुआ था घमासान
बीते दिनों अर्चना गौतम और साजिद खान के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे को गालियां और गंदे गंदे शब्द भी कहे। इतना ही नहीं, इस पूरे मुद्दे पर दोनों ने ही एक-दूसरे के पेरेंट्स को भी घसीटा। ये बात बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। साजिद खान ने गुस्से में लात भी मारी थी। हालांकि ये अर्चना पर टच नहीं हुआ। लेकिन साजिद का बेहद ही गुस्से वाला रूप देखने को मिला था।

साजिद खान ने दी ये धमकी
जब सलमान खान ने दोनों की लड़ाई के बारे में बात की, तो अर्चना ने बताया कि साजिद खान ने उन्हें डराया और घर से बाहर फिंकवाने की धमकी तक दे डाली। अर्चना ने बताया कि साजिद खान ने ये तक कहा कि मैं तुम्हें बिग बॉस से बाहर निकलवा सकता हूं। मैं बहुत बड़ा डायरेक्टर हूं।

सलमान ने सुना दी खरी खोटी
इतना सब सुनने के बाद सलमान खान ने साजिद की जमकर क्लास लगा डाली। सलमान खान ने कहा कि साजिद खान को अर्चना को शो से निकालने का कोई अधिकार नहीं है। आप महान डायरेक्टर हो सकते हैं लेकिन बिग बॉस नहीं चला सकते। और अर्चना को कोई भी नहीं निकाल सकता। ये काम ना तो मैं और ना ही बिग बॉस कर सकते हैं। इस बात का फैसला सिर्फ दर्शक ही कर सकते हैं कि वे अर्चना को शो में रखना चाहते हैं या फिर नहीं।

क्या बोले सलमान खान?
उन्होंने कहा, साजिद को हमेशा लगता है कि वे सही होते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। उनके दोस्तों को बताना चाहिए कि क्या गलत है। इसके बाद सलमान खान ने दोनों को एक दूसरे से माफी मांगने और गले लगने के लिए कहा।

सलमान ने साजिद को कहा था पाखंडी
ये पहली बार नहीं है, जब साजिद खान को सलमान खान ने फटकार लगाई हो। इस महीने की शुरुआत में भी उन्होंने साजिद खान को पाखंडी बताया था। उन्होंने कहा कि साजिद खान घर में कर क्या रहे हैं? इसके बाद साजिद खान ने बताया कि सही समय आने पर वे अपने पत्ते खोलेंगे।

गुस्से में दिखाया था आईना
इसके बाद सलमान खान ने साजिद से कहा कि यहां वक्त नहीं मिलता। आपको निकालने का कारण आप खुद ही दे रहे हो। बात समझ में आ रही है। आप पाखंडी जैसे दिख रहे हैं। स्टैंड लेते हो फिर स्टैंड बदल देते हो। ये है डबल स्टैंडर्ड्स।












Click it and Unblock the Notifications