साजिद खान की हरकतें देखकर बुरी तरह भड़के सलमान खान, 'पाखंडी' बताकर बोले- 'ये हैं डबल स्टैंडर्ड्स'
इस बार साजिद खान को उनके कामों की वजह से खरी खोटी सुननी पड़ी। सलमान खान ने बुरी तरह से साजिद को क्रिटिसाइज किया। वीडियो पर यूजर्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
Salman Khan Slams Sajid Khan: साजिद खान की 'बिग बॉस' के घर में एंट्री के पहले दिन से ही दर्शक काफी खफा नजर आ रहे हैं। घर में भी साजिद कुछ ऐसा खास नहीं कर रहे, जिससे दर्शक उन्हें पसंद करें। इस बार वीकेंड के वार में सलमान खान का गुस्सा साजिद खान पर बुरी तरह से फूटा है। बिग बॉस के घर में इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि अगर कोई अपनी हद से बाहर जा रहा है, तो उसे असलियत दिखाई जाए। कुछ ऐसा ही इस बार साजिद खान के साथ भी हुआ। इस बार साजिद खान को उनके कामों की वजह से खरी खोटी सुननी पड़ी। सलमान खान ने बुरी तरह से साजिद को क्रिटिसाइज किया।

गुस्से में लाल पीले सलमान खान
लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान साजिद को बुरी तरह से फटकारते हुए नजर आने वाले हैं। कलर्स टीवी ने बिग बॉस का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें फिल्ममेकर साजिद खान को लेकर सलमान खान इतनी बुरी तरह से भड़क गए, कि उन्होंने साजिद को हिपोक्रेट तक बता डाला।
साजिद खान की खोली पोल
सलमान खान साफ शब्दों में साजिद खान के डबल स्टैंडर्ड की पोल खोलते हैं। सलमान कहते हैं कि साजिद घर में क्या कर रहे हैं। ऐसे में साजिद जवाब में कहते हैं कि वक्त आने पर पत्ते खोलूंगा। ये सुनकर सलमान खान रिएक्शन देते हुए कहते हैं कि वक्त यहां पर नहीं मिलता है।

क्या बोले सलमान खान?
सलमान साजिद खान की क्लास लगाते हुए कहते हैं कि आपको निकालने का कारण आप खुद ही दे रहे हो। बात समझ में आ रही है। तुम हिपोक्रेट जैसे लग रहे हो। स्टैंड लेते हो और फिर स्टैंड बदल देते हो। ये है डबल स्टैंडर्ड्स।

गौतम को दी थी गंदी गालियां
बताते चलें कि हाल ही में जब गौतम विज कैप्टन बने और घर का सारा राशन दांव पर लग गया, तो साजिद खान ने गौतम को गंदी गंदी गालियां दी थीं। साजिद का ये रूप घर में अब तक कभी नजर नहीं आया था।

साजिद खान ने दिखाई मिडिल फिंगर
हालांकि, कैप्टेनसी के दौरान गौतम ने सभी घर वालों को नाश्ता, लंच और डिनर देने की पूरी कोशिश की। शिव, एमसी स्टैन, निमृत कौर, अब्दू रोजिक और गोरी नागोरी साजिद के साथ खड़े नजर आए और सभी ने खाना खाने से इंकार कर दिया। जब गौतम विज साजिद को उनकी ड्यूटी बताने गए, तो साजिद ने गौतम को मिडिल फिंगर दिखाकर बुरा भला कहा।

यौन शोषण के लगे हैं आरोप
बताते चलें कि साजिद खान पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। आरोपों में घिरने के बाद साजिद खान को इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने एक साल के लिए बैन लगा दिया था। राष्ट्रीय महिला आयोग और कुछ अन्य संगठनों ने साजिद को बिग बॉस से हटाने की मांग की है।

सपोर्ट में उतरे ये स्टार्स
एक और जहां साजिद खान पर आरोप लगते रहे हैं और कई लोग उनके खिलाफ हैं। इस बीच टीवी एक्टर करणवीर बोहरा और पूनम पांडे साजिद खान के साथ खड़े हैं और उन्होंने दर्शकों से डायरेक्टर को माफ करने की गुहार लगाई है।

लोगों ने दिए रिएक्श
प्रोमो के वीडियो पर भी यूजर्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं। लोग इस बात से सहमत थे, कि उन्हें साजिद खान का गेम कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। कई लोगों ने तो उन्हें शो से बेदखल करने की भी मांग की। लोग बोले कि एख बार नॉमिनेशन में लाओ और फेयर रहना बिग बॉस। हम लोग निकाल देंगे सब के सब साजिद सर को। एक ने कहा कि क्या ये सच है जो मैं देख रही हूं? साजिद का तो ढोलाई हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications