Bigg Boss 16: एमसी स्टैन और शालीन भनोट पर बरस पड़े सलमान खान, लगाई क्लास और कहा- मुंह से कुछ भी.....

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में एमसी स्टैन और शालीन भनोट के बीच काफी गंदी लड़ाई हुई थी। इसी को लेकर सलमान खान ने दोनों को बहुत लताड़ा और जमकर उनकी क्लास लगाई।

salman khan

Bigg Boss 16: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। बिग बॉस के घर में हर दिन कोई न कोई ड्राम चल ही रहा है। बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स से लेकर उनके पैरेंट्स तक भी हर ड्रामे में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस बार बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में, होस्ट सलमान खान ने वीकेंड के वार में सभी लोगों का सबसे पहले स्वागत किया और उसके बाद एक-एक करके सभी घरवालों की जमकर क्लास लगाई। इस कड़ी में सलमान खान के निशाने पर सबसे पहले एमसी स्टैन रहे। इसके बाद सलमान खान ने कंटेस्टेंट शालीन भनोट को भी खूब लताड़ा।

सलमान ने लगाई शालीन भनोट और एमसी स्टैन की क्लास

सलमान ने लगाई शालीन भनोट और एमसी स्टैन की क्लास

आपको बता दें कि हाल ही में बिग बॉस के घर में एमसी स्टैन और शालीन भनोट के बीच काफी गंदी लड़ाई हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को काफी अपशब्द भी कहे थे। इसके अलावा एमसी स्टैन ने शालीन भनोट को जान से मारने की धमकी भी दी थी। सलमान खान ने वीकेंड के बारे में एंट्री करते ही सबसे पहले इसी मामले को लेकर बात की। सलमान खान ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दते हुए शालिन भनोट और एमसी स्टैन को खूब लताड़ा। इसके बाद दोनों ने नेशनल टेलीविजन पर बुरा व्यवहार करने और एक-दूसरे को गालियां देने के लिए सबसे माफी मांगी।

सलमान खान को आया जमकर गुस्सा

सलमान खान को आया जमकर गुस्सा

वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट एमसी स्टैन और शालीन भनोट को एक-दूसरे के सामने खड़े होकर गाली देने के लिए कहते हैं। सलमान खान कहते हैं- अब आपके मुंह से कुछ क्यों नहीं निकल रहा है शालीन। इसके अलावा, सलमान खान कंटेस्टेंट एमसी स्टैन से पूछते हैं कि वह किसी व्यक्ति से जो कुछ भी कहते हैं क्या वह वास्तव में उसका मतलब समझते हैं। इस पर एमसी स्टैन कहते हैं- हां सर, मैं इसे करने की कोशिश करता हूं और अगर मैं कुछ कहता हूं तो अपना 100 प्रतिशत देता हूं। फिर सलमान खान कहते हैं- ठीक है तो आपके कहने के अनुसार तो आप 100 प्रतिशत जेल में हैं क्योंकि आपने जो कहा है अगर आप उसे पूरा करेंगे तो इसका परिणाम यही होगा।

साजिद ने एमसी स्टैन को समझाया

साजिद ने एमसी स्टैन को समझाया

सलमान खान कंटेस्टेंट एमसी स्टैन की बातों से निराश हो जाते हैं। वह साजिद खान को एमसी स्टैन को समझाने के लिए कहते हैं कि वह किस बारे में बात कर रहा है। साजिद खान अपने साथी एमसी स्टैन को बताते हैं कि सलमान उनके और शालीन के बीच हुई लड़ाई की बातें कर रहे हैं। उन्होंने जो लड़ाई के दौरान शालीन को जान से मारने की धमकी दी सलमान का इशारा उसी तरफ है।

एमसी स्टैन की बातों से सलमान खान हुए नाराज

एमसी स्टैन की बातों से सलमान खान हुए नाराज

एपिसोड में सलमान खान आगे कहते हैं- अब जब आपने यह कह दिया है तो आपको इसे बिना किसी अपवाद के करना होगा। अब तुम्हें शालीन का खेल हमेशा के लिए खत्म करना होगा। पहले आपने कहा था कि आपके फैंस देख रहे हैं, तो आपका कौन सा फैन उसे देखेगा, आपको केवल उसे खत्म करना होगा, इसलिए जब आप बाहर आएं तो आप उसका मामला देख लें।

एमसी स्टैन ने कहा- मैं गुस्से में आ गया था

एमसी स्टैन ने कहा- मैं गुस्से में आ गया था

वहीं इस मामले में एमसी स्टैन ने सलमान खान से कहा- सर उन्होंने मुझे बताया कि वह मुझे मारेंगे और मैं इस पर हाइपर हो गया था इसलिए मैंने कहा कि मैं आपको बाहर देखूंगा। मैंने जो कहा उसका मतलब कभी ऐसा नहीं था। एमसी स्टैन से बात करते हुए सलमान खान कंटेस्टेंट शालीन भनोट की तरफ इशारा करते हैं और कहते हैं कि वह नहीं जानते कि वह किस बारे में बात कर रहे हैं। सलमान खान कंटेस्टेंट शालीन भनोट की नकल करते हैं और उसे मासूम बनने की कोशिश करने से रोकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+