Bigg Boss 16: घर से बेघर हुईं प्रियंका चौधरी! इमोशनल होकर अंकित बोले- 'ऐसा लग रहा है कि मेरी गलती है'

इस बार जो सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं वे हैं- प्रियंका, गोरी और सुंबुल। सलमान खान जब घर से बेघर होने के लिए प्रियंका का नाम लेते हैं, तो घरवाले काफी शॉक हो जाते हैं।

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस' में आए दिन नए-नए टर्न आते हैं। बीते दिन यानी शुक्रवार का वार में सलमान खान अंकित और प्रियंका को समझाइश देते दिखे। भाईजान ने बताया कि बाहर से देखने में लग रहा है कि अंकित प्रियंका के इशारों पर नाच रहे हैं। और इससे अंकित नहीं, बल्कि प्रियंका की गेम खराब हो रही है। अब हाल ही में खबर आती है कि प्रियंका चौधरी घर से बेघर हो रही हैं। प्रियंका काफी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं। ऐसे में ये बाद काफी शॉकिंग लग रही है। लेकिन शो के प्रोमो में तो यही देखने को मिल रहा है। सलमान के अनाउंस करने के बाद से अंकित खुद को कोसते हुए नजर आ रहे हैं। अंकित का मानना है कि अगर प्रियंका शो से बाहर होती हैं तो इसकी वजह वो ही हैं।

सलमान ने प्रियंका-अंकित को दी समझाइश

सलमान ने प्रियंका-अंकित को दी समझाइश

इस बार जो सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं वे हैं- प्रियंका, गोरी और सुंबुल। आज यानी शनिवार को इस बात का खुलासा हो जाएगा कि कौन घर से बाहर जाने वाला है। हालांकि, इस बीच शुक्रवार का वार में सलमान खान ने प्रियंका की वाट लगाई।

वायरल हो रहा प्रोमो का वीडियो

सलमान खान ने प्रियंका और अंकित को फैंस के कुछ वीडियोज दिखाए, जिसमें फैंस ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि प्रियंका अंकित को चला रही हैं। उन्हें गेम खेलने ही नहीं दे रही। प्रियंका के गले में वैसे ही नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है। इस बीच शो के प्रोमो में सलमान खान ने एविक्शन के लिए प्रियंका चौधरी का नाम लिया।

घरवालों को लगा झटका

घरवालों को लगा झटका

प्रियंका के नाम की किसी भी घरवाले को कोई उम्मीद नहीं थी। ऐसे में सलमान ने जैसी ही प्रियंका के नाम की घोषणा की, तो सबको तगड़ा झटका लगा। इस दौरान अंकित की सूरत तो देखने लायक थी। सलमान खान की घोषणा के बाद प्रियंका चौधरी रोने लगती हैं। प्रियंका कहती हैं कि पागल हूं मैं, रिश्तों में बलिदान देती हूं।

सलमान ने अंकित से पूछी ये बात

सलमान ने अंकित से पूछी ये बात

इसके बाद सलमान खान अंकित से पूछते हैं कि प्रियंका के एलिमिनेशन पर उन्हें कैसा महसूस हो रहा है? तो अंकित कहते हैं कि ऐसा लग रहा है मेरी गलती है। प्रोमो के कैप्शन में भी लिखा है कि प्रियंका के एविक्शन से अंकित की आंखें हो गई नम। क्या आप भी उसे मिस करेंगे?

उडारियां फेम हैं अंकित-प्रियंका

उडारियां फेम हैं अंकित-प्रियंका

अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी ने उडारियां में एक साथ काम किया। दोनों बिग बॉस के घर में साथ आए थे। अकसर दोनों को एक दूसरे का फेवर करने पर घर वालों के ताने भी सुनने पड़ते हैं। बीते दिनों शिव ठाकरे, टीना दत्ता और निमृत कौर अहलूवालिया ने अंकित को बात नहीं करने देने के लिए प्रियंका की खिंचाई की। वहीं कई बार अंकित को भी प्रियंका के मामलों में शामिल होने के लिए काफी कुछ सुनना पड़ता है।

क्या पलटेगा बिग-बॉस का गेम?

क्या पलटेगा बिग-बॉस का गेम?

शुक्रवार का वार में सलमान खान ने भी अंकित और प्रियंका को अपने-अपने गेम में फोकस करने के लिए कहा। सलमान ने ये भी कहा कि प्रियंका ने नेशनल टीवी पर अपना मजाक बना कर रख दिया है। बता दें कि प्रियंका के अलावा गोरी नागोरी और सुंबुल तौकीर खान भी इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। अब देखना ये होगा कि क्या वाकई में प्रियंका बेघर होती हैं, या फिर फैंस को फिर एक सरप्राइज मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+