Bigg Boss 16: साजिद खान ने कैमरे पर गौतम विज के पैरेंटस को दीं गालियां, अब क्या करेंगे सलमान खान?
Bigg Boss 16: पिछले कुछ समय से कंटेस्टेंट साजिद खान को 'बिग बॉस 16' से निकालने की मांग की जा रही है। इसी बीच साजिद खान ने हालिया एपिसोड में गौतम विज के साथ जो किया, उसे देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। बिग बॉस के घर में पिछले कुछ समय से धमाल मच रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे की पोल खोलने में लगे हैं और घर में लड़ाई और झगड़ा जारी है। बिग बॉस के कंटेस्टेंट साजिद खान ने जिस दिन से इस घर में एंट्री की है, लोग उसी दिन से उनसे नाखुश नजर आ रहे हैं। 'मी टू' के आरोपी साजिद खान पर उन एक्ट्रेसेस और महिलाओं का भी गुस्सा फूट रहा है जिन्होंने साजिद पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान पर यौन शोषण के आरोप लगाए और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई। सभी लोग साजिद को बिग बॉस से निकालने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच साजिद खान ने 'बिग बॉस 16' के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट गौतम विज के साथ जो किया, उसे देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। अब देखना ये होगा कि इस वीकेंड के वार पर सलमान खान साजिद के साथ क्या करते हैं।

साजिद खान के गुस्से पर भड़क गए लोग
बिग बॉस 16 के हालिया एपिसोड को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग साजिद खान को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। साजिद के प्रति लोगों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। लोग साजिद के खिलाफ एक्शन लेने की मांग भी कर रहे हैं। लोगों की मानें तो साजिद खान ने आखिरकार अपना असली चेहरा घर बिग बॉस के घर में दिखा दिया है। उनकी गंदगी सबके सामने आ चुकी है। दरअसल हालिया एपिसोड में साजिद खान और गौतम विज के बीच जमकर बहसबाजी हुई जिसमें साजिद खान ने कई गंदी बातें और गंदे इशारे किए हैं।

ऐसे शुरू हुआ गौतम और साजिद का झगड़ा
जब गौतम विज ने इस बार 'वीकेंड का वार' एपिसोड में नॉमिनेशन से बचने के लिए घरवालों का एक हफ्ते का राशन कुर्बान करने का फैसला किया तो सभी घरवाले उन पर चढ़ने लगे। घरवाले परेशान हो गए कि वह एक हफ्ते राशन के बिना कैसे रहेंगे। हालांकि बाद में गौतम विज को अपने इस फैसले पर पछतावा होने लगा और उन्होंने उसे बदलने की कोशिश भी की। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गौतम के इस फैसले से सभी घरवाले उम पर गुस्सा उतारते नजर आए। हालांकि गौतम सभी घरवालों को समझाने की कोशिश कर रहे थे।

साजिद ने गौतम को कहे अपशब्द
इसी बीच साजिद खान ने गौतम विज को उनके इस फैसले के लिए गालियां देना शुरू कर दिया। सिर्फ गौतम ही नहीं बल्कि साजिद खान ने उनके मां-बाप को भी गालियां दीं। गालियां भी ऐसी दी गईं कि बिग बॉस को साजिद की आवाज म्यूट करनी पड़ी। शिव ठाकरे और एमसी स्टेन साजिद को समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन साजिद नहीं रुके। हालांकि गौतम विज गंदी बातें सुनने के बावजूद साजिद से सही से बात कर रहे थे।
Recommended Video

साजिद ने गौतम को दिखाया मिडल फिंगर
साजिद ने माइक पर कहा कि वह उन्हें गालियां देंगे और देते रहेंगे, फिर चाहे उन्हें बिग बॉस घर से बाहर ही क्यों न कर दें। आपको बता दें कि साजिद ने गौतम विज को गुस्से में 'कुत्ते का बच्चा' तक कहा और उन्हें मिडल फिंगर दिखाया। साजिद खान का ऐसा रूप देखने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स उन पर भड़क गए हैं और उन्हें बातें सुना रहे हैं।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
इस एपिसोड को देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर लिखा है- साजिद खान कंटेस्टेंट गौतम विज के पैरेंट्स को लगातार गालियां दे रहे थे। साजिद खान के मुंह पर थप्पड़ पड़ना चाहिए। साजिद खान ने गौतम विज को जिस तरह गालियां दीं, ये बिल्कुल शर्मनाक है। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- साजिद एक्टर गौतम को गंदी गालियां दे रहा था। इतना मोटा आदमी और खाना भी इसी को चाहिए। बहुत ही घटिया आदमी है ये। गौतम को थैंक यू, जो उन्होंने इस जंगली जानवर को एक्सपोज कर दिया।

साजिद खान को भेजा जाएगा समन
मीडिया रिपोर्टेस की मानें तो साजिद को इसी घटनाक्रम के बहाने 'बिग बॉस 16' से बाहर का रास्ता दिखा दिया जा सकता है। वहीं एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने गत 19 अक्टूबर को साजिद खान के खिलाफ यौन शोषण को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में शर्लिन ने हाल ही में पुलिस के सामने अपना बयान भी दर्ज करवाया है। शर्लिन के वकील ने ईटाइम्स को बताया कि साजिद खान को जल्द ही समन भेजा जाएगा और उनका भी बयान दर्ज किया जाएगा।










Click it and Unblock the Notifications