Bigg Boss 16: सलमान खान को रिप्लेस कर ये महिला सेलिब्रिटी करेंगी बिग बॉस को होस्ट, फिनाले में पहुंचेंगे 6 लोग
Bigg Boss 16: अब तक बिग बॉस 16 शो को सलमान खान होस्ट कर रहे थे लेकिन अब आने वाले हफ्तों में वीकेंड का वार सलमान खान होस्ट नहीं कर पाएंगे।

Bigg Boss 16: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' अब अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। खबर है कि फरवरी के पहले सप्ताह में ही इस शो का फिनाले आयोजित किया जाएगा। ऐसे में इस रिएलिटी श का हर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। हालिया वीकेंड के बार में शो से तीन कंटेस्टेंट्स अब्दु रोजिक, साजिद खान और श्रीजिता डे बाहर हो चुके हैं। अब शो में सिर्फ टॉप 9 सदस्य ही बचे हैं। इनमें से चार नॉमिनेशन टास्क में नॉमिनेट हो चुके हैं और इस हफ्ते उन पर एविक्शन की तलवार लटकेगी। इस हफ्ते जो चार सदस्य नॉमिनेट हुए हैं उनके नाम अब सबको पता चल चुके हैं। इसके अलावा मेकर्स ने फिनाले तक एविक्शन को कैसे प्लान किया है, ये भी रिवील हो चुका है। लेकिन क्या आपको पता है कि शो के होस्ट सलमान खान अब वीकेंड के वार में नहीं दिखाई देंगे। खबर है कि सलमान खान शो को छोड़ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं बिग बॉस 16 से जुड़ी कई बड़ी बातों के बारे में।

इस हफ्ते ये चार लोग हुए हैं नॉमिनेट
आपको बता दें कि गत सोमवार के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ है। इसमें 9 घरवालों ने एक-दूसरे को नॉमिनेशन की लिस्ट में शामिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार इस वीक सुम्बुल तौकीर खान, टीना दत्ता, शालीन भनोट और सौंदर्या शर्मा नॉमिनेट हुए हैं। वहीं खबर है कि अगले हफ्ते सौंदर्या शर्मा का सफर इस शो से खत्म हो जाएगा।

6 टॉप कंटेस्टेंट्स ही फिनाले में होंगे शामिल
अब बिग बॉस 16 फिनाले की तारीख नजदीक आ रही है, ऐसे में एविक्शन भी बहुत अहम हो गया है। बिग बॉस के इस सीजन में भी टॉप 6 फाइनलिस्ट होंगे। आगे आने वाले चार हफ्तों में 3 और एविक्शन होंगे। फिनाले वीक में एक मिड एविक्शन होगा। ऐसे में 6 टॉप कंटेस्टेंट्स ही फिनाले में शामिल हो सकेंगे।

सलमान खान होंगे शो से बाहर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक बिग बॉस 16 शो को सलमान खान होस्ट कर रहे थे लेकिन अब आने वाले हफ्तों में वीकेंड का वार सलमान खान होस्ट नहीं कर पाएंगे। पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि शो एक्सटेंड होने के कारण अब सलमान खान की जगह करण जौहर इस शो को होस्ट करेंगे लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले वीकेंड के वार को सलमान या करण नहीं, बल्कि साजिद खान की बहन फराह खान होस्ट करेंगी।

फराह खान करेंगी शो को होस्ट
खबर है कि बॉलीवुड फिल्ममेकर और एक्ट्रेस फराह खान आने वाले कुछ हफ्तों तक बिग बॉस 16 के वीकेंड के वार एपिसोड्स को होस्ट करेंगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले सलमान खान ही होस्ट करेंगे। इसके अलावा आने वाले दिनों मे शो में कुछ और बदला नजर आने वाले हैं।

शो की जान थे अब्दू रोजिक
बिग बॉस 16 शो के सबसे चहेते, क्यूट और समझदार कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक ने ये शो छोड़ दिया है। आपको बता दें कि अब्दू ने पहले दिन से लेकर आखिरी तक इस शो में अपना चार्म बरकरार रखा था। उन्होंने अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया था। उनके इस शो को अचानक छोड़कर चले जाने न केवल दूसरे कंटेस्टेंट्स बल्कि उनके फैंस और सेलेब्स भी काफी भावुक हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications