1 अक्टूबर से होगा बिग बॉस 16 का आगाज, प्रोमो वीडियो में देखिए सलमान अलग ही अंदाज

मुंबई, सितंबर 23। बिग बॉस सीजन 16 का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, इस रियलिटी शो का आगाज 1 अक्टूबर से होने जा रहा है। शो को होस्ट सलमान खान ही करेंगे। शुक्रवार को इस शो का प्रोमो वीडियो जारी किया गया, जिसमें सलमान खान नजर आए। शो का टेलिकास्ट कलर्स टीवी पर ही होगा। 1 अक्टूबर से सोमवार से शुक्रवार तक रात 10 बजे इसका एपिसोड टेलिकास्ट होगा। वहीं वीकेंड में रात 9:30 बजे इसका टेलिकास्ट होगा।

salman khan bigg boss 16

गब्बर स्टाइल में दिखे सलमान खान

बिग बॉस 16 के प्रोमो वीडियो में सलमान खान की एंट्री फिल्म शोले के गब्बर स्टाइल में होती है। शेयर किए गए नए प्रोमो में सलमान कह रहे हैं, 50-50 कौस दूर जब बच्चा रोएगा, तो मां कहेगी, बेटा सो जा वरना बिग बॉस आ जाएगा। बिग बॉस सीजन 16, गेम बदलेगा, क्योंकि बिग बॉस खुद खेलेगा। गब्बर के लुक में सलमान खान बेहद डैशिंग नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में मेकर्स ने लिखा है कि अब गब्बर भी लगेगा प्यारा। जब बिग बॉस खुद आएंगे बजाने कंटेस्टेंट्स के बाराह।

2006 से शुरू हुआ है बिग बॉस

आपको बता दें कि अभी तक बिग बॉस के 15 सीजन आयोजित हो चुके हैं। पिछला सीजन तेजस्वी प्रकाश ने जीता था। इसकी शुरुआत 2006 से हुई थी। बिग बॉस की शुरुआत मशहूर विदेशी शो 'बिग ब्रदर' के आधार पर हुई थी। शो के पहले सीजन को अरशद वारसी ने होस्ट किया था। सलमान खान चौथे सीजन से इस शो के होस्ट बने थे। बिग बॉस हिंदी के अलावा अभी तक इस शो को भारत में मराठी, तेलुगू, तमिल, बांग्ला जैसी भाषाओं में प्रसारित किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+