Bigg Boss 16: जानें कौन होगा बिग बॉस 16 का विनर, 5 घंटे तक चलेगा इस सीजन का ग्रैंड फिनाले
Bigg Boss 16 Grand Finale: बिग बॉस 16 के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि इस रविवार यानी 12 फरवरी को शाम 7 बजे से ब्लॉकबस्टर ग्रैंड फिनाले दिखाया जाएगा।

Bigg Boss 16 Grand Finale: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' का ग्रैंड फिनाले आगामी 12 फरवरी को होने वाला है। ग्रैंड फिनाले को सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में मौजूद टॉप 5 कंटेस्टेंट्स फिनाले में दमदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं। शो के ग्रैंड फिनाले का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। ग्रैंड फिनाले के दिन शो के कंटेस्टेंट शालीन भनोट और अर्चना गौतम जबरदस्त डांस परफॉरमेंस देते नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार शो का फिनाले 5 घंटे तक चलने वाला है। इसके अलावा ग्रैंड फिनाले के प्रोमो में कई चीजें नजर आ रही हैं।
ग्रैंड फिनाले का प्रोमो हुआ रिलीज
बिग बॉस 16 के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि इस रविवार यानी 12 फरवरी को शाम 7 बजे से ब्लॉकबस्टर ग्रैंड फिनाले दिखाया जाएगा। इसके अलावा इसी दिन बिग बॉस 16 के विनर की भी घोषणा की जाएगी। इसी प्रोमो में ग्रैंड फिनाले के दिन शालीन भनोट जबरदस्त परफॉर्मंस देते नजर आएंगे। शालीन भनोट इस ग्रैंड फिनाले में 'बिजली' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, अर्चना गौतम भी 'बिजली गिराने' गाने पर किचन एरिया में डांस करती नजर आ रही हैं।
ग्रैंड फिनाले 5 घंटे का होने वाला है
बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले आगामी 12 फरवरी को शाम 7 बजे शुरू होगा। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब इस शो के इस बार के शीजन का ग्रैंड फिनाले 5 घंटे का होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रैंड फिनाले पर घरवालों की परफॉर्मेंस के अलावा सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' का प्रमोशन करने के लिए भी पहुंचेंगे। इसके अलावा ग्रैंड फिनाले पर कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक अपनी कॉमेडी का तड़का भी लगाते नजर आएंगे।
घर में पहुंचेंगे फिल्म मेकर रोहित शेट्टी
इसके अलावा आज शो के सेकंड लास्ट एपिसोड में बॉलीवुड फिल्म मेकर रोहित शेट्टी बिग बॉस घर के अंदर आएंगे। वो टॉप 5 कंटेस्टेंट्स यानी शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, शालीन भनोट और एमसी स्टैन से खतरनाक स्टंट भी करवाएंगे। खबर है कि इस तरह से वह 'खतरों के खिलाड़ी 13' का ऑडिशन लेते नजर आएंगे जिसमें शिव ठाकरे को चुना गया है।

शालीन ने किया दर्शकों का मनोरंजन
दर्शकों की मानें तो इस रिएलिटी शो के हिट होने की एक वजह टीवी एक्टर शालिन भनोट भी रहे हैं। शालीन भनोट से शो को पूरे सीजन में काफी फुटेज मिली है। फिर चाहे वो उनके, टीना और सुम्बुल तौकीर खान के बीच का लव ट्राइएंगल हो या फिर शालीन की घर में चिकन-चिकन की रट हो। एक्टर ने शो के हर मोड़ पर दर्शकों का काफी एंटरटेनमेंट किया है।

फिनाले को होस्ट करेंगे सलमान खान
इसके अलावा शो में एक और शब्द ने काफी सुर्खियां बटोरी और वो शब्द है मंडली। इस शब्द को शो में शामिल होने वाले फेमस फिल्ममेकर साजिद खान ने बनाया था। हालांकि शो के अंत में अब मंडली के 6 लोगों में से सिर्फ दो ही नाम फिनाले में शामिल हो पाए हैं और वो हैं- शिव ठाकरे और एमसी स्टैन। इसके अलावा अकेले खेलने वाले अर्चना, प्रियंका और शालीन ने फिनाले में अपनी जगह बना ली है। ऐसे में ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा कि शो की ट्रॉफी आखिर कौन लेकर जाता है।












Click it and Unblock the Notifications