1 अक्टूबर से शुरू हो रहा है 'बिग बॉस-16', यहां देखें कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

मीडिया से बात करते हुए सलमान खान ने बिग बॉस 16 के सभी फाइनल कंटेस्टेंट्स का खुलासा किया है।

मुंबई, 28 सितंबरः टेलीविजन का सबसे फेमस रियलिटी शो, 'बिग बॉस-16' आगामी 1 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। 'बिग बॉस 16' की शुरुआत से पहले ही इसके प्रतियोगियों की फाइनल सूची को रिलीज कर दिया गया है। गत मंगलवार को ही बिग बॉस के जानदार होस्ट सलमान खान ने मीडिया से बातचीत की और इस रियलिटी शो की जानकारी का पूरा ब्यौरा दिया। आपको बता दें कि 'बिग बॉस 16' को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। वहीं इस शो के फैंस भी इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अब्दु रोजिक

अब्दु रोजिक

मीडिया से बात करते हुए सलमान खान ने बिग बॉस 16 के सभी फाइनल कंटेस्टेंट्स का खुलासा किया है। खबर है कि अब्दु रोजिक इस शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो चुकी है। लोग उन्हें बिग बॉस 16 में देखेंगे।

गौतम विज

'साथ निभाना साथिया 2' से फेमस हुए गौतम विज इस शो के कंफर्म कंटेस्टेंट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। हाल ही में शो के मेकर्स ने इस सीजन के एक कलाकार के साथ एक आस्क मी एनिथिंग सेशन का आयोजन किया था जिसमें बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट की झलक सामने आई है। आपको बता दें कि पूरे सेशन में इस कंटेस्टेंट ने अपने चेहरे पर मुखौटा लगाया हुआ था, लेकिन लोगों का दावा है कि यह कंटेस्टेंट गौतम विज ही हैं।

चांदनी शर्मा

'इश्क में मरजावां' फेम चांदनी शर्मा इस सीजन की एक और कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई हैं। हाल ही में मेकर्स ने एक वीडियो शेयर कर इस कंटेस्टेंट के बारे में इशारा दे दिया है। हालांकि, इस बार भी कंटेस्टेंट के चेहरे पर नकाब का पर्दा था लेकिन मीडिया रिपोर्ट के चांदनी शर्मा शो में मौजूद होंगी।

शालीन भनोट

'कुलवधू', 'दो हंसों का जोड़ा' और 'नागिन' जैसे फेमस टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर शालीन भनोट भी इस शो में शामिल होने वाले हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार उन्हें बिग बॉस के लिए अप्रोच किया जा चुका है, लेकिन इस बार उन्होंने इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया है।

गोरी नागोरी

गोरी नागोरी

गोरी नागोरी का सपना चौधरी की ही तरह रीजनल इंडस्ट्री में अच्छा-खासा नाम है। राजस्थान का जाना-माना नाम गोरी नागोरी के लोग खूब दीवाने हैं। आज यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया पर वे छाई रहती हैं। गोरी के डांस मूव्स के लिए लोग पागल रहते हैं। बिग बॉस 16 में गोरी नागोरी कंफर्म कंटेस्टेंट हैं।

टीना दत्ता

टीवी के फेमस सीरियल 'उतरन' फेम टीना दत्ता भी बिग बॉस 16 की कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। टीना दत्ता 5 साल की उम्र से टीवी की दुनिया में काम कर रही हैं। टीना कई रीजनल और नेशनल टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा टीना ने कई फिल्मों में भी छोटे छोटे रोल निभाए हैं।

सुंबुल तौकीर खान

लोगों की फेवरेट इमली यानी सुंबुल तौकीर खान भी रियलिटी शो बिग बॉस 16 का हिस्सा होंगी। सुंबुल का प्रोमो सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। सुंबुल ने यूं तो कई टीवी शोज में काम किया है लेकिन उन्हें फेम मिला सीरियल 'इमली' से। शो में सुंबुल और फहमान खान की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी।

निम्रत कौर अहलूवालिया

'बिग बॉस 16' के लिए एक्ट्रेस निम्रत कौर अहलूवालिया भी कंफर्म हो चुकी हैं। आपको बता दें कि निम्रत कौर टीवी शो 'छोटी सरदारनी' में मेहर कौर ढिल्लन के किरदार से घर-घर मशहूर हुई थीं। भले ही मेकर्स ने निम्रत के नाम पर कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन प्रोमो से साफ जाहिर हो गया है कि यह निम्रत कौर अहलूवालिया ही हैं।

सौंदर्या शर्मा

बिग बॉस 16 में सौंदर्या शर्मा भी नजर आने वाली हैं। सौंदर्या शर्मा एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में काम किया है। दिल्ली में पली बढ़ी सौंदर्या ने डेंटल स्टडीज में बैचलर किया है। सौंदर्या दिल्ली के कई अस्पतालों में काम भी कर चुकी हैं। सौंदर्या शर्मा ने 'रक्तांचल' वेब सीरीज से एक्टिंग में डेब्यू किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+