Bigg Boss 16 Grand Finale: बिग बॉस 16 से शालीन भनोट हुए बाहर, जानें कौन पहुंचा टॉप पर
Shalin Bhanot Evicted: शालीन भनोट बिग बॉस 16 के घर से बेघर हो गए हैं। वह फिनाले पर एक टास्क के दौरान एविक्ट हो गए हैं।

Shalin Bhanot Evicted: बिग बॉस 16 के विनर की जानकारी अब से कुठ ही घंटे बाद ही मिलने वाली है। कुछ घंटो बाद सबको ये पता चल जाएगा कि बिग बॉस की ट्राफी जीतने वाला डिजरविंग कंटेस्टेंट कौन है। लेकिन फिलहाल तो शालीन भनोट के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शालीन भनोट का बिग बॉस 16 का सफर खत्म हो गया है। वह पांचवे स्थान पर रहे हैं। बिग बॉस 16 की विनर लिस्ट में अब प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एम सी स्टैन और अर्चना गौतम ही हैं। हालांकि अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

बिग बॉस से बेघर हुए शालीन भनोट
आपको बता दें कि शालीन भनोट की बिग बॉस 16 की जर्नी काफी उतार चढ़ाव से भरी रही। कभी वह टीना दत्ता के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में रहे तो कभी सुम्बुल के साथ दोस्ती को लेकर भी सुर्खियां बटोरीं। मगर उनकी जर्नी में टर्न तब आया जब उनका टीना दत्ता से दमदार झगड़ा हुआ था। दोनों का झगड़ा ऐसा रहा कि दोनों एक दूसरे की शक्ल तक नहीं देखना चाहते थे। अब खबर आ रही है कि शालीन भनोट घर से बेघर हो गए हैं।
शो में 5वें नंबर पर रहे शालीन भनोट
बिग बॉस 16 से जुड़ी तमाम जानकारी देने के लिए मशहूर बिग बॉस तक और द खबरी के मुताबिक शालीन भनोट का बिग बॉस 16 का सफर खत्म हो गया है। वह शो में 5वें नंबर पर रहे। शालीन भनोट को घर में सच्चा आदमी का टैग भी मिला। वह कभी ओवरएक्टिंग के चलते तो कभी सही आदमी बनने के लिए भी सुर्खियों में रहे। हालांकि शालीन ने बिग बॉस में भरपूर फैंस को एंटरटेन किया। यही वजह है कि शालीन बिग बॉस के टॉप 5 फाइनलिस्ट में भी पहुंचे थे।

फिनाले में नहीं पहुंचीं टीना दत्ता
आपको बता दें कि एक्स कंटेस्टेंट्स में टीना दत्ता शो में नहीं पहुंची हैं। इसका सबसे बड़ा कारण शालीन भनोट के साथ उनके झगड़े को ही बताया जा रहा है। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड्स के हिसाब से प्रियंका चाहर चौधरी भारी मार्जिन से आगे चल रही हैं। ऐसे में लग रहा है कि प्रियंका चाहर चौधरी ही नंबर पर रहने वाली हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर के लिए एमसी स्टैन और शिव ठाकरे के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।
वोटिंग के हिसाब से प्रियंका सबसे ऊपर
वहीं शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी का भी एक डांस फेस-ऑफ होगा। प्रियंका और अंकित गुप्ता के फैन्स के लिए भी एक खास सरप्राइज का आयोजन किया गया है। दोनों का एक रोमांटिक डांस परफॉर्मेंस होगा। इसके अलावा फेमस कॉमेडियन भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक इस समय कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते और गेम खेलते नजर आ रहे हैं।

'बिग बॉस 16' के विनर की बढ़ी प्राइज मनी
'बिग बॉस 16' का जो भी विनर होगा, उसे ट्रॉफी के 31 रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी। साथ में एक i10 Nios गाड़ी भी मिलेगी। बिद बॉस 16 की इस बार की ट्रॉफी बहुत ही खूबसूरत है। उस पर घोड़े का डिजाइन बना है। 16वें सीजन की ट्रॉफी को बिग बॉस के घर के स्विमिंग पूल वाले एरिया में स्थित घोड़े के आकार के डिजाइन से इंस्पायर होकर बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications