Bigg Boss 16: क्या 'बिग बॉस 16' से बाहर हुए एमसी स्टैन, अब शिव ठाकरे और एमसी स्टैन के बीच मुकाबला
MC Stan Evicted: हस्ती का बस्ती यानी रैपर एमसी स्टैन बिग बॉस 16 के विनर बनने से चूक गए है। प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे की लोकप्रियता के आगे एमसी स्टैन की पॉपुलैरिटी फिकी पड़ गई।

MC Stan Evicted: आज रात 12 बजे टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 16 के विनर की घोषणा कर दी जाएगी। बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले तक प्रियंका चाहर चौधरी का सफर शानदार रहा। मगर ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हस्ती का बस्ती यानी रैपर एमसी स्टैन बिग बॉस 16 के विनर बनने से चूकने वाले थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ये केवल सोशल मीडिया पर केवल एक अफवाह की तरह थी। लोगों का कहना था कि प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे की लोकप्रियता के आगे एमसी स्टैन की पॉपुलैरिटी फिकी पड़ जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में वह टॉप 2 में हैं।

एमसी स्टैन ने जबरदस्त खेला गेम
शिव मंडली के प्यारे और दुलारे एमसी स्टैन जब बिग बॉस 16 घर में आए थे तो शायद लोगों ने अंदाजा नहीं लगाया था कि वह बिग बॉस 16 में इतनी लंबी पारी खेल जाएंगे। मगर उनका अलग अंदाज और ईमानदारी बिग बॉस के दर्शकों को खूब पसंद आई और वह फिनाले के टॉप 2 तक पहुंच गए हैं।
शिव ठाकरे को शुरू से किया सपोर्ट
एमसी स्टैन दोस्त शिव ठाकरे के साथ हमेशा से खड़े रहे थे। शिव ठाकरे के लिए वह कई बार कहते नजर आए कि वह चाहते हैं कि उनका रावस दोस्त शिव ही शो जीते। वहीं स्टैन की दोस्ती साजिद और अब्दू के साथ भी काफी शानदार रही। दोस्ती के साथ साथ स्टैन की दुश्मनी भी काफी बेहतरीन थी। अर्चना और शालीन के साथ उनका झगड़ा ऐसा था कि वह अंत तक उनके साथ बात नहीं करना चाहते थे।
बिग बॉस 16 के टॉप 2 कंटेस्टेंट
फिलहाल शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच मुकाबला जारी है। बिग बॉस 16 के टॉप 2 कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे बन गए। इन दोनों में से ही एक को मिलेगी ट्रॉफी, अब तो ये भी तय हो गया है। वहीं स्टैन की पारी सेकेंड रनरअप तक की रही। शुरुआत में स्टैन ने भी नहीं सोचा था कि वह शो के अंत तक पहुंचेंगे। एक वक्त था जब वह घर जाने की जिद पकड़े थे और सलमान खान ने उन्हें इस शओ के बारे में अच्छे से समझाया था।

हिंसा के चलते पहले हुई थीं शो से बाहर
इससे पहले खबर आई थी अर्चना गौतम बिग बॉस 16 के घर से बेघर हो गई हैं। वह 135 दिन बिग बॉस हाउस में रही। इस जर्नी में वह कई बार नॉमिनेट हुईं तो एक बार तो उन्हें हिंसा करने के चलते बाहर भी कर दिया गया था। मगर सलमान खान उन्हें वापस शो में ले आए थे। जानकारी के अनुसार शिव ठाकरे के साथ हिंसा करने के चलते उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।

वोटों के आधार पर हुआ अर्चना गौतम का एलिमिनेशन
सिलबट्टा क्वीन अर्चना गौतम बिग बॉस ट्रॉफी के बेहद करीब थीं। वह मजबूत कंटेस्टें भी रहीं लेकिन प्रियंका, शिव और एमसी स्टैन उन पर भारी पड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्चना गौतम शो से बाहर हो गई हैं। वोटों के आधार पर उनका एलिमिनेशन हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications