Bigg Boss 16 Grand Finale: 'बिग बॉस 16' के घर से बेघर हुईं अर्चना गौतम, सिलबट्टा क्वीन का टूट गया ये बड़ा सपना
Bigg Boss 16 Grand Finale: अर्चना गौतम हर समय कॉन्फिडेंट नजर आती थीं। मगर ट्रॉफी जीतने का सपना अर्चना का पूरा नहीं हो पाया।

Archana Gautam Evicted: 'बिग बॉस 16' के विनर की घोषणा अब कुछ घंटे बाद होने वाला है।आज शाम टॉप 5 फाइनलिस्ट्स के साथ बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले शुरू हुआ था जिसमें सबसे पहले शालीन भनोट के घर से बेघर होने की बात सामने आई थी। अब खबर आ रही है कि सिल बट्टा क्वीन अर्चना गौतम का भी बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने का सफर खत्म हो गया है। अर्चना गौतम लगातार शो में अकेले दम पर खेलने और हर मुद्दे पर लड़ने के लिए तैयार रहने के चलते खूब छाई रहीं। अर्चना गौतम हर समय कॉन्फिडेंट नजर आती थीं। मगर ट्रॉफी जीतने का सपना अर्चना का पूरा नहीं हो पाया।

अर्चना गौतम हुईं बेघर
आपको बता दें कि अर्चना गौतम ने फाइनलिस्ट में जगह बनाने के साथ साथ अपने फैंस का दिल भी जीता है। अर्चना गौतम, शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, और एमसी स्टैन ग्रैंड फिनाले में पहुंचे थे। मगर ट्रॉफी के लिए शालीन भनोट का सफर फिनाले वाले दिन सबसे पहले खत्म हो गया। अब लेटेस्ट अपडेट ये सामने आया है कि सिल बट्टा क्वीन अर्चना गौतम का भी बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने का सफर खत्म हो गया है।
हिंसा के चलते पहले हुई थीं शो से बाहर
अर्चना गौतम को लेकर खबरें हैं कि वह बिग बॉस 16 के घर से बेघर हो गई हैं। वह 135 दिन बिग बॉस हाउस में रही। इस जर्नी में वह कई बार नॉमिनेट हुईं तो एक बार तो उन्हें हिंसा करने के चलते बाहर भी कर दिया गया था। मगर सलमान खान उन्हें वापस शो में ले आए थे। जानकारी के अनुसार शिव ठाकरे के साथ हिंसा करने के चलते उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।
वोटों के आधार पर हुआ अर्चना गौतम का एलिमिनेशन
सिलबट्टा क्वीन अर्चना गौतम बिग बॉस ट्रॉफी के बेहद करीब थीं। वह मजबूत कंटेस्टें भी रहीं लेकिन प्रियंका, शिव और एमसी स्टैन उन पर भारी पड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्चना गौतम शो से बाहर हो गई हैं। वोटों के आधार पर उनका एलिमिनेशन हो गया है।

शालीन भनोट का हुआ एविक्शन
वहीं द खबरी के मुताबिक शालीन भनोट का बिग बॉस 16 का सफर भी खत्म हो गया है। वह शो में 5वें नंबर पर रहे। शालीन भनोट को घर में सच्चा आदमी का टैग भी मिला। वह कभी ओवरएक्टिंग के चलते तो कभी सही आदमी बनने के लिए भी सुर्खियों में रहे। हालांकि शालीन ने बिग बॉस में भरपूर फैंस को एंटरटेन किया। यही वजह है कि शालीन बिग बॉस के टॉप 5 फाइनलिस्ट में भी पहुंचे थे।
वोटिंग के हिसाब से प्रियंका सबसे ऊपर
शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी का भी एक डांस फेस-ऑफ होगा। प्रियंका और अंकित गुप्ता के फैन्स के लिए भी एक खास सरप्राइज का आयोजन किया गया है। दोनों का एक रोमांटिक डांस परफॉर्मेंस होगा। इसके अलावा फेमस कॉमेडियन भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक इस समय कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते और गेम खेलते नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications