Bigg Boss 16 Grand Finale: एमसी स्टैन ने जीती ट्रॉफी, प्राइज मनी पर भी जमाया हक

रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' का आज ग्रैंड फिनाले है। टॉप फाइव में प्रियंका चहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शालीन भनोट हैं, जिनमें से एक प्रतियोगी ट्रॉफी अपने नाम करेगा।

bigg boss 16 grand finale 2023

Bigg Boss 16 Grand Finale 2023 Live Update: टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' के ग्रैंड फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। रविवार रात को बिग बॉस के सीजन 16 को अपना विजेता मिल जाएगा। फाइनल की रेस में कई प्रतियोगी हैं। इस बार टॉप फाइव में प्रियंका चहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शालीन भनोट अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं। शो के चार महीने के लंबे सफर के बाद आज विनर को लेकर दर्शकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है।

ऐसे में जुड़े रहिए हमारे साथ और जानिए बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले से जुड़े छोटे से लेकर बड़े हर अपडेट्स तक..

LIVE Feed
Feb 13, 2023, 1:10 AM IST

एमसी स्टैन ने जीताी बिग बॉस 16 की ट्रॉफी। प्राइज मनी पर हक जमाया।
Feb 12, 2023, 10:54 PM IST

शालीन भनोट बिग बॉस फिनाले की रेस से बाहर हुए।
Feb 12, 2023, 10:18 PM IST

एमसी स्टेन बिग बॉस के घर से बाहर हुईं।
Feb 12, 2023, 9:40 PM IST

अर्चना गौतम ने अपने डांस परफॉर्मेंस से बिग बॉस के लिए अपने प्यार का इजहार किया। अर्चना ने 'हवा हवाई' और 'अनारकली डिस्को चली' गाने पर नृत्य किया।
Feb 12, 2023, 9:38 PM IST

अर्चना गौतम ने कहा कि एमसी स्टेन का प्रियंका चाहर चौधरी पर क्रश है। जबकि स्टेन ने इससे इनकार कर दिया। अर्चन सलमान को यह भी बताती है कि अब उसके मन में कोई कड़वाहट नहीं है। सलमान खान ने अपने प्रदर्शन में विविधता और रेंज के साथ दिल जीतने के लिए अर्चना की प्रशंसा की।
Feb 12, 2023, 9:26 PM IST

अर्चना गौतम घर से 'बेघर' कर दी गई हैं।
Feb 12, 2023, 8:39 PM IST

फिनाले में टीना दत्ता नहीं आईं

बिग बॉस के फिनाले में पूर्व प्रतियोगी टीना दत्ता शामिल नहीं हुई हैं। हालांकि इसकी वजह क्या है, इसका पता नहीं चल पाया है।
Feb 12, 2023, 8:32 PM IST

टॉप 3 में बचे ये लोग

टॉप 3 में शिव, प्रियंका और स्टैन पहुंचे हैं। अर्चना गौतम का सफर घर से खत्म हो चुका है। शालिन पहले ही घर से बेघर हो चुके हैं।
Feb 12, 2023, 8:29 PM IST

सनी देओल और अमीषा पटेल की होगी एंट्री

बिग बॉस के घर में गदर 2 का प्रमोशन करने के लिए सनी देओल और अमीषा पटेल की एंट्री होने जा रहा है।
Feb 12, 2023, 7:42 PM IST

स्टेन करेंगे परफॉर्मेंस

स्टेन अपनी मंडली के साथ परफॉर्मेंस करेंगे, जिसका एक वीडियो शेयर किया गया है।
Feb 12, 2023, 7:39 PM IST

अंकित को देखकर भावुक हुईं प्रियंका

फिनाले के बीच घर में पुराने एक्स कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो रही है। ऐसे में अंकित को देखकर प्रियंका इमोशनवल होने लगीं।
Feb 12, 2023, 7:33 PM IST

जीत होगी किसी एक की

बिग बॉस ने एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- जीत होगी किसी एक की, कौन है वो जो आज ले जाएगा अपने साथ ट्रॉफी?
Feb 12, 2023, 7:30 PM IST

31 लाख रुपये प्राइस मनी

Bigg Boss 16 फिनाले की शुरुआत हो चुकी है। शो में विनर को 31 लाख रुपये प्राइस मनी के तौर पर मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+