'गोल्ड माइन लग रहे हैं...' घर में वाइल्डकार्ड बनकर आने वाले हैं गोल्डन बॉय, अंकित गुप्ता ने मारा वनलाइनर

चाहे कुछ भी हो लेकिन बिग बॉस फैंस को कभी भी बोर नहीं होने दे सकते। शो में कई घरवाले नॉमिनेट हुए हैं। वहीं इस बीच वाइल्डकार्ड को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।

Bigg Boss Wild Card: हर बदलते दिन के साथ 'बिग-बॉस' का हर एपिसोड बेहद ही दिलचस्प होता जा रहा है। इस बार मंडली से अब्दू रोजिक और निमृत कौर को छोड़कर बाकी बचे तीन लोग नॉमिनेट हुए हैं। उधर शालीन, टीना, सुंबुल और प्रियंका पर भी नॉमिनेशन की गाज गिर पड़ी है। अब देखना ये होगा कि घर से कौन सदस्य बेघर होता है। बेघर जो भी हो, लेकिन इसके बाद शो और भी जबरदस्त होने वाला है। दरअसल, घर में बेहद जल्द वाइल्डकार्ड की एंट्री होने वाली है। दिलचस्प बात तो ये है कि वाइल्डकार्ड एक नहीं बल्कि दो-दो होंगे। ऐसे में इनकी एंट्री की खबर सुनते ही शो को लेकर दिलचस्पी और भी बढ़ गई है। एक तो एविक्शन का वार और दूसरा घर में वाइल्ड कार्ड की एंट्री। शो अब हर बीतते दिन के साथ बड़ा दिलचस्प होने वाला है। आइये जानते हैं इन दो वाइल्डकार्ड के बारे में, जो घर में एंट्री लेने से पहले ही चर्चा में बने हुए हैं।

घर में आएंगे गोल्डन बॉय

घर में आएंगे गोल्डन बॉय

बिग-बॉस अपने दर्शकों को कभी भी बोर नहीं होने दे सकते। शो जरा सा भी फीका पड़ने लगे, तो इसमें मसाला आ ही जाता है। इस बार घर के काफी सारे सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। ऐसे में एविक्शन की एक्साइटमेंट के साथ-साथ बिग बॉस ने दर्शकों को एक और एक्साइटमेंट दे दी है। और ये है- वाइल्ड कार्ड एंट्री। शो में इस बार पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री चर्चा में है। इसके चर्चा में रहने की एक वजह ये भी है कि इस बार एक नहीं बल्कि दो दो लोग बतौर वाइल्ड कार्ड शो में एंटर होने वाले हैं।

वायरल हुआ पोस्ट

इस बात की पुष्टि चैनल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर की। हालांकि, वीडियो में दोनों की पहचान सीक्रेट ही रखी गई। लेकिन फैंस को पहचानने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगी कि ये लोग कौन हैं। इसके अलावा दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल में शो में अपनी एंट्री को लेकर भी पोस्ट शेयर किया।

कौन हैं ये गोल्ड बॉय?

कौन हैं ये गोल्ड बॉय?

बताते चलें कि सनी और संजय को गोल्डन बॉयज के नाम से जाना जाता है। जब सनी परफॉर्म करते हैं तो उन्हें एक बड़ा NANA हार पहने हुए देखा जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि ये जोड़ी एमसी स्टैन को घर में कड़ी टक्कर दे सकती है। देखा जा सकता है कि एमसी की ही तरह वे भी अपनी लग्जरी एसेसिरीज से बेहद प्यार करते हैं।

दिलचस्प होने वाला है शो

दिलचस्प होने वाला है शो

सोशल मीडिया पर सनी के 16 लाख फॉलोवर्स हैं तो वहीं संजय को 10 लाख के करीब लोग फॉलो करते हैं। अपनी एंट्री के बारे में बताते हुए दोनों ने इंस्टाग्राम पर कहा, गोल्डन एंट्री के साथ हम आ रहे हैं, बिग बॉस के घर में बनकर वाइल्डकार्ड। अब देखना ये होगा कि दोनों की एंट्री से शो किस तरह से पलटता है।

25 लाख रुपये लेकर आएंगे गोल्डन बॉय

25 लाख रुपये लेकर आएंगे गोल्डन बॉय

इससे भी दिलचस्प बात ये है कि इन दोनों वाइल्डकार्ड्स के पास घर की प्राइज मनी 25 लाख रुपये भी होंगे। प्रोमो में बताया गया कि सोना बनकर गोल्डन बॉय की तिजोरी में पहुंची 25 लाख की खोई प्राइज मनी, क्या गेम में हो पाएगी 25 लाख की वापसी? ये देखना दिलचस्प होगा कि किस तरह घरवाले इस प्राइज मनी को वापस ला पाएंगे।

इतना सोना देख घरवालों के उड़े होश

इतना सोना देख घरवालों के उड़े होश

गोल्डन बॉय को इतना सोना पहने देख टीना दत्ता भी पूछताी हैं कि इतना वजन लेकर कैसे घूमते हो? इतने में सौंदर्या भी पूछती हैं कि इसका वजन कितना है? वे बताते हैं कि इसका वजन 8 किलो है। इतने में निमृत कहती हैं कि मुझे एक चेन दे दो मेरी जिंदगी संवर जाएगी। वहीं अंकित गुप्ता कहते हैं कि गोल्ड मैन कम और गोल्ड माइन ज्यादा लग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+