बिग बॉस 16 की एक्स कंटेस्टेंट सुम्बुल तौकीर के पिता करेंगे दूसरी शादी, सौतेली बहन का होगा स्वागत, जानें डिटेल
Sumbul Touqeer: सुम्बुल तौकीर के पिता तौकीर खान की शादी की रस्में अगले हफ्ते से शुरू होंगी। कहा जा रहा है कि सुम्बुल अपनी सौतेली बहन इजरा का भी स्वागत करेंगी।

Sumbul Touqeer: 'बिग बॉस 16' की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं सुम्बुल तौकीर और उनके पिता तौकीर खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सुम्बुल के पिता जल्द ही दूसरी शादी करने वाले हैं। आपको बता दें कि सुम्बुल तौकीर ने टीवी शोज में अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। इसके बाद वह टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 16 में नजर आई थीं। बिग बॉस 16 में सुम्बुल और उनके पिता तौकीर खान की मजबूत बॉन्डिंग को दिखाया गया था। अब सुम्बुल ने खुद खुलासा किया है कि उनके पिता तौकीर खान दूसरी शादी करने वाले हैं।
सुम्बुल तौकीर के पिता करेंगे दूसरी शादी
बिग बॉस 16 में बाप-बेटी की इस जोड़ी ने अपने रिश्ते से सबका दिल जीत लिया था और अब खबर है कि सुम्बुल के पिता की दूसरी शादी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तौकीर खान की शादी की रस्में अगले हफ्ते से शुरू होंगी। कहा जा रहा है कि सुम्बुल और उसकी बहन सनाया ने ही पिता तौकीर खान को शादी का एक और मौका देने के लिए राजी किया है। तौकीर अपने चाचा की मदद से अगले सप्ताह शादी करने वाले हैं।
सुम्बुल ने कहा- पिता की दूसरी शादी को लेकर उत्साहित
बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए, सुम्बुल तौकीर ने कहा- हम सभी बहुत खुश हैं और अपने परिवार में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। हम इस शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हमारे पिता पिछले कई वर्षों से हमारी प्रेरणा और समर्थन के सबसे बड़े स्रोत बनकर रहे हैं। हमारे बड़े पापा इकबाल हुसैन खान ने इस गठबंधन में अहम भूमिका निभाई है। मैं उनकी आभारी हूं।
सुम्बुल की सौतेली बहन होंगी इजरा
सुम्बुल ने आगे बताया- मेरे पिता की शादी निलोफर से हो रही है, जो अपने पहले पति से अलग हो चुकी हैं। उनकी पहली शादी से एक बेटी है जिसका नाम इजरा है। आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर ने बिग बॉस 16 में काफी नाम कमाया था। उन्होंने मुंबई से ही अपनी पढ़ाई पूरी की है। वह इमली, जोधा अकबर और चंद्रगुप्त मौर्य जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications