Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' से आई बुरी खबर, अब्दू रोजिक शो से हो जाएंगे बाहर

Bigg Boss 16 Abdu Rozik Eviction: बिग बॉस 16 के सबसे शानदार कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक जल्द ही घर से बेघर होने वाले हैं। खबर है कि वह अपने पर्सनल कारणों के चलते शो छोड़ सकते हैं।

abdu rozik

Bigg Boss 16 Abdu Rozik Eviction: इन दिनों टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 16 सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। बिग बॉस के घरवाले इन दिनों जमकर ड्राम करने में लगे हुए हैं। सभी कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर तकरार चल रही है। लेकिन इसी बीच बिग बॉस के घर से एक बुरी खबर भी आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस 16 के दमदार कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक ज्लद ही घर से बेघर होने वाले हैं। खबर है कि शो के सबसे चहेते, क्यूट और समझदार कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक शो छोड़ने वाले हैं। आपको बता दें कि अब्दू ने पहले दिन से लेकर अब तक इस शो में अपना चार्म बरकरार रखा है। उन्होंने अब तक अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया था। वह अब इस शो से हमेशा के लिए जा रहे हैं।

'बिग बॉस' से बेघर होने वाले हैं अब्दू रोजिक

'बिग बॉस' से बेघर होने वाले हैं अब्दू रोजिक

सोशल मीडिया पर अब्दू रोजिक के शो छोड़ने की चर्चा जोरो पर है। लोग इस खबर को सुनने के बाद से शॉक्ड हो गए हैं क्योंकि घर के सेंटर ऑफ अट्रैक्शन अब्दू ही थे, जो कि अब घर से बेघर होने वाले हैं। आपको बता दें कि अब्दू रोजिक अभी हाल ही में एक हफ्ते के लिए घर से बाहर गए थे। दरअसल उन्हें अपना एक प्रोजेक्ट शूट करना था। जब वह घर में दोबारा आए तो कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ फैंस और दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

अब्दू इस घर के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट थे

अब्दू इस घर के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट थे

अब अब्दू रोजिक के फाइनली इस शो को छोड़कर जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि लोगों को इस बात पर बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है। दरअसल अब्दू इस घर के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट थे। सब उन्हें बहुत प्यार भी करते थे। बिग बॉस के घर में उनका जैसा कोई प्यारा और मासूम नहीं था। वह घर में सबका एंटरटेनमेंट भी करते थे।

शो को छोड़कर जा रहे हैं अब्दू रोजिक

बिग बॉस के फैनक्लब के मुताबिक, अब्दू रोजिक आगामी 12 जनवरी 2023 को बिग बॉस सीजन 16 को अलविदा कह देंगे। खबर है कि उनकी कुछ कमिटमेंट्स हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए उन्हें अब इस रिएलिटी शो को छोड़कर जाना ही होगा। वह अब इस शो को आगे नहीं कर पाएंगे। उन्हें आखिरकार अब इस शो को अलविदा कहना ही होगा।

घर के कैप्टन हैं अब्दू रोजिक

आपको बता दें कि अब्दू रोजिक फिलहाल घर के कैप्टन हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में घर को अच्छे से मैनेज किया है। हालांकि अर्चना गौतम और प्रियंका उन्हें मंडली वाला समझकर कभी-कभार ज्यादा कुछ कह देती हैं लेकिन अब्दू पलटकर कभी भी जवाब नहीं देते हैं। वह किसी की सुनते नहीं है और सिर्फ अपने दिल की करते हैं।

कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं अब्दू

अब्दू रोजिक के फैंस की मानें तो उनके जाने से बिग बॉस के घर की रौनक चली जाएगी। बिग बॉस के घर में शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, साजिद खान और निमृत कौर अहलूवालिया उनके बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं। इन सभी के बीच में एक बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही हैं। खबर है कि अब्दू रोजिक को घर में रहते-रहते ही बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने लगे हैं। उनकी पॉपुलैरिटी हर रोज बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+