Bigg Boss 16: निमृत कौर और टीना दत्ता के बीच हुई गंदी लड़ाई, प्रियंका चौधरी ने किया ऐसा काम

Bigg Boss 16: एक टास्क के दौरान टीना दत्ता और निमृत कौर की बहुत ही गंदी लड़ाई हो जाती है। ऐसे में दोनों एक दूसरे की पोल खोलने लगते हैं।

tina dutta

Bigg Boss 16: टीवी का ब्लॉकबस्टर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। जल्द ही ये रिएलटी शो अपने फिनाले में पहुंचने वाला है। ऐसे में शो में 'टिकट टू फिनाले वीक' शुरू हो चुका है औस साथ ही घरवालों के एक नए ड्रामे की भी शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में शो के दर्शकों को अब घर में रहने वाले कंटेस्टेंट्स के नए चेहरे दिखाई दे रहे हैं। लोगों को समझ में आ रहा कि आखिर कौन कैसा है क्योंकि कंटेस्टेंट अब अपना पर्सनल गेम खेलान शुरू कर चुके हैं और उनकी असलियत सामने आ रही है।

प्रियंका चौधरी के खिलाफ खड़े हुए घरवाले

प्रियंका चौधरी के खिलाफ खड़े हुए घरवाले

आपको बता दें कि अब घरवालों के रिश्तों के समीकरण बदलने लगे हैं। एक तरफ जहां इस 'टिकट टू फिनाले' टास्क के कारण शिव ठाकरे और निमृत कौर के बीच लड़ाई शूरू हो गई है, वहीं दूसरी ओर, घरवालों ने प्रियंका चौधरी के खिलाफ भी जंग शुरू कर दी है। इन सबके बीच में ही सौंदर्या शर्मा, निमृत कौर और शालीन भनोट अपनी हदें पार कर गए और प्रियंका चौधरी के लिए काफी कुछ बुरा बोल गए हैं। वहीं निमृत कौर और टीना दत्ता का भी काफी गंदा झगड़ा हो गया है जिसमें निमृत अपने फुल पावर में नजर आईं।

नए प्रोमो में दिखी घरवालों की लड़ाई

बिग बॉस 16 शो के मेकर्स ने आने वाले एपिसोड्स के दो नए प्रोमो रिलीज किए हैं। एक प्रोमो में दिखाया गया है सौंदर्या शर्मा हाथ में थाली लेकर 'जगत माता' प्रियंका चाहर चौधरी की आरती उतारती हैं। वहीं निमृत और शालीन उन्हें 'ओवरकॉन्फिडेंस की देवी' तक बोलते हैं। प्रियंका यह सब देखकर भड़क उठती हैं। आपको बता दें कि शालीन भनोट और प्रियंका के बीच कुछ दिनों से काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही थी, लेकिन अब शालीन ने अचानक ही अपनी वफादारी निमृत कौर और शिव ठाकरे की तरफ दिखानी शुरू कर दी है।

 बिग बॉस के घर में मचा बड़ा बवाल

बिग बॉस के घर में मचा बड़ा बवाल

बिग बॉस ने घरवालों से निमृत की कैप्टेंसी को लेकर रिव्यू मांगे थे। उन्होंने पूछा था कि और कौन सा सदस्य 'टिकट टू फिनाले' वीक में कैप्टन बनने का हकदार हो सकता है। इसके जवाब में शालीन ने निमृत का नाम लिया था जबकि शिव ठाकरे ने प्रियंका चाहर चौधरी का नाम लिया था। इसी बात पर घर में घमासान मच गया। प्रियंका अपने को कंटेस्टेंट शालीन भनोट से बुरी तरह से भिड़ गईं और दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ।

प्रियंका चौधरी के लिए की गई आरती

प्रियंका चौधरी के लिए की गई आरती

इसके बाद निमृत कौर भी शिव ठाकरे से झगड़ा करने लगती हैं क्योंकि उन्होंने उन्हें सपोर्ट करने के बजाय प्रियंका चौधरी का नाम लिया था। यह घमासान इस कदर आगे बढ़ जाता है कि निमृत, शालीन और सौंदर्या तीनों लोग प्रियंका चौधरी के खिलाफ खड़े हो जाते हैं और उनके नाम पर आरती बनाने लगते हैं। इससे प्रियंका चौधरी काफी गुस्सा हो जाती हैं।

निमृत और टीना के बीच हुई गंदी लड़ाई

वहीं दूसरी ओर एक टास्क के दौरान टीना दत्ता और निमृत कौर की बहुत ही गंदी लड़ाई हो जाती है। ये झगड़ा सौंदर्या शर्मा और शिव ठाकरे की बहस से शुरू होता है जिसमें शालीन और सौंदर्या की पोल खुलती है और टीना दत्ता का भी नाम सामने आता है। टीना बुरी तरह से भड़क जाती हैं। इसी पर निमृत कौर, टीना को निशाने पर लेते हुए कहती हैं- ये तो सब से गई गुजरी है। इसी बात पर टीना और निमृत की भिड़ंत हो जाती है। दोनों की ये लड़ाई पर्सनल चीजों पर पहुंच जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+