'बिग बॉस 16' की एक्स कंटेस्टेंट अर्चना गौतम की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, जानें हालत
Archana Gautam Mother Hospitalized: 'बिग बॉस 16' की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं अर्चना गौतम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस अर्चना गौतम की मां की तबियत खराब हो गई है जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी खुद अर्चना ने अपने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है।
अर्चना गौतम की मां अस्पताल में भर्ती
वहीं अर्चना गौतम ने फैंस से अपमी मां के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करने की अपील भी की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर मां का हेल्थ अपडेट भी दिया है। अर्चना गौतम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट में अर्चना ने अपनी मां की एक तस्वीर भी शेयर की है।

अर्चना ने अस्पताल से शेयर की अपनी मां की फोटो
इस फोटो में अर्चना गौतम की मां अस्पताल के बेड पर लेटी दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में उनकी मां की आंखें बंद हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अर्चना ने कैप्शन में लिखा है- जल्दी से ठीक हो जाओ मम्मी प्लीज। मैं आपका इंतजार कर रही हूं।
अर्चना ने सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी बात
अर्चना गौतम ने अपनी इस पोस्ट के कुछ देर बाद एक दूसरी स्टोरी भी शेयर की है। इसके जरिए एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां को होश आ गया है। साथ ही उन्होंने फैंस का शुक्रिया भी अदा भी किया है। अर्चना ने अपन स्टोरी में लिखा है- प्यार और सपोर्ट के लिए आप सभी का बहुत शुक्रिया। अब मेरी मम्मी को होश आ गया है और वो एक हफ्ते के अंदर ठीक भी हो जाएंगी।
'बिग बॉस 16' में नजर आई थीं अर्चना गौतम
आपको बता दें कि अर्चना गौतम टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' में नजर आई थीं। इस रिएलिटी शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वह खतरों के खिलाड़ी 13 में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। वह साल 2014 में मिस उत्तर प्रदेश का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने मिस बिकिनी इंडिया के विनर का ताज भी अपने नाम किया था। वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications