बिग बॉस: करण की पीठ पर बैठ मसाज करने लगीं शमिता, तेजस्वी ने टांग पकड़ कर खींचा, वीडियो
मुंबई, 26 जनवरी: इन दिनों टीवी शो बिग बॉस का 15वां सीजन चल रहा है। एक्ट्रेस शमिता शेट्टी शो में काफी मजबूत कंटेस्टेंट हैं और फाइनल के लिए दावेदारी पेश कर रही हैं। नए एपिसोड में टास्क के दौरान शमिता ने कुछ ऐसा किया है, जो तेजस्वी प्रकाश को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। शमिता ने करण कुंद्रा को उनकी पीठ पर बैठकर मसाज दी, जिस पर तेजस्वी ने उनको टांग पकड़ कर खींच लिया और उनकी इस हरकत पर नाराजगी भी जाहिर की।

मसाज करने का टास्क
बिग बॉस 15 के नए टास्क में घरवालों को मेहमानों के सामने परफॉर्म करना था। टास्क में होटल के स्टाफ और होटल के क्लाईंट की दो टीम बंटी। होटल के स्टाफ में शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश को रखा गया और इनको करण कुंद्रा को मसाज देने का टास्क दिया गया। करण कुंद्रा ने तेजस्वी से मसाज मांगा जिसके लिए वो तैयार नहीं हुईं। जिसके बाद टीम ने शमिता शेट्टी को ये टास्क पूरा करने को कहा।

शमिता ने दिया करण को मसाज
शमिता शेट्टी करण कुंद्रा के पास पहुंची और उनकी पीठ पर बैठकर मसाज करने लगीं। ये तेजस्वी प्रकाश को पसंद नहीं आया और उन्होंने शमिता शेट्टी की टांग पकड़ कर करण की पीठ से खींच लिया। शमिता ने इसे मजाक मानते हुए हंसकर टाल दिया।
तेजस्वी गुस्से में दिखीं
शमिता भले ही तेजस्वी के उनकी टांग खींचकर गिराने के बावजूद हंसती रहीं लेकिन तेजस्वी इस दौरान गुस्से में लगीं। तेजस्वीर ने इस दौरान कहा कि ये करण कुंद्रा है राकेश बापट नहीं, इसके साथ ये सब नहीं चलेगा। तेजस्वीर के गुस्से को भांपते हुए रश्मि देसाई ने तेजस्वी को समझाया कि ये सिर्फ टास्क है। वहीं बाद में शमिता ने भी तेजस्वी को कहा कि वो टास्क को टास्क की तरह लें।

आखिरी दौर में पहुंच गया है बिग बॉस-15
बिग बॉस-15 अपने आखिरी दौर में हैं। ऐसे में करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी और सभी कंटेस्टेंट शो में अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान के इस शो का फाइनल फरवरी के आखिर में होगा। पहले शो के 16 जनवरी को खत्म हो जाने की बात कही गई था लेकिन अब इसे फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। इसके पीछे कोरोना संक्रमण फैलने का तर्क दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications