Bigg Boss 15: राखी सावंत को पहली बार पति रितेश ने किया लिप-टू-लिप Kiss, शर्माती रह गईं एक्ट्रेस
Bigg Boss 15: राखी सावंत को पहली बार पति रितेश ने किया लिप-टू-लिप Kiss, शर्माती रह गईं एक्ट्रेस
मुंबई, 11 दिसंबर: राखी सावंत और उनके पति रितेश जब से बिग बॉस-15 में आए हैं, तब से उनकी शादी पर शक किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा है कि राखी सावंत और उनके पति रितेश के बीच पति-पत्नी की तरह की केमिस्ट्री नहीं है। वहीं राखी सावंत के फैंस रितेश के साथ उनकी रोमाटिंक मोमेंट देखने का इतंजार कर रहे थे। आने वाले एपिसोड में बिग बॉस के फैंस और राखी सावंत के चाहने वालों को एक्ट्रेस का अपने पति रितेश के साथ रोमांटिक सीन देखने को मिलने वाला है। राखी सावंत और उनके पति रितेश पहली बार नेशनल टीवी पर एक-दूसरे को लिप-टू-लिप किस करते दिखेंगे। राखी और रितेश वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में रियलिटी शो बिग बॉस 15 में आए हैं। यह पहली बार था जब राखी अपने पति रितेश को जनता के सामने लेकर आईं।

रितेश ने राखी को बांहों में भरा और किया kiss
टीवी से पहले दिखाए जाने वाले वूट एपिसोड में देखा गया है कि घर चलाने की जिम्मेदारी दिए जाने के तुरंत बाद, राखी सावंत ने सुबह सभी को जगाया और काम शुरू करने के लिए कहा। उसी दिन राखी और रितेश कुछ अन्य हाउसमेट्स के साथ गार्डन एरिया में थे। उस दौरान राखी और रितने ने अपनी शादी के बारे में घरवालों से कई बातें कीं। जिसके बाद घर के सभी कंटेस्टेंट ने मांग की कि अपनी शादी को पुख्ता करने के लिए वो एक किस करके दिखाएं। वहां बैठे लोगों ने किस, किस, किस चिल्लाया। जिसके बाद रितेश राखी के पास गए, उसे करीब खींचकर बांहों में भरा और लिप-टू-लिप किस किया।

शर्माती रह गईं राखी सावंत
हमेशा खुलकर अपनी बात रखने वाली राखी सावंत रितेश के किस करने के बाद शर्माती दिखाई दीं। राखी और रितेश एक-दूसरे को किस करते वक्त एक-दूसरे की आंखों में देख रहे थे। रितेश राखी के हावभाव से हैरान भी थीं क्योंकि रितेश कई मौकों पर राखी से दूरी बनाते देख गए हैं। रितेश के किस करने के बाद वहां से चले जाने पर राखी सावंत शर्माना बंद नहीं कर पा रही थीं। इसी बीच साथी कंटेस्टेंट राखी सावंत को चिढ़ा भी रहे थे।

घर में रोमांस और बाहर पहली पत्नी की वायरल हुई तस्वीर
एक और जहां बिग बॉस के घर के अंदर रितेश राखी सावंत के साथ रोमांस कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर रितेश की पहली पत्नी और बेटे के साथ की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ट्विटर पर वायरल हो रही तस्वीरों में रितेश अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिखाई दे रहे हैं। Twitter@imrealriteshh नाम के एक ट्विटर हैंडल से रितेश की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। इनमें से एक उनकी शादी की तस्वीर है। वहीं एक अन्य तस्वीर में वह एक महिला और बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये महिला रितेश की पहली पत्नी हैं और बच्चा उनका बेटा है।

'बिग बॉस के मेकर्स ने मुझे ऐसा करने के लिए कहा था...'
रितेश के दावे वाले ट्विटर हैंडल से शेयर की गई तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, ''माफ कर दीजिए मुझे, लेकिन बिग बॉस के मेकर्स ने मुझे ऐसा करने के लिए कहा था। ने अपने करियर और भविष्य के लिए ऐसा किया है। तो कृपया मेरे लिए नफरत न फैलाएं। मैं साधारण आदमी हूं। बिग बॉस देखिए इस मामले में मैं आपकी वजह से बहुत शर्मिंदा हूं। बिग बॉस 15' से सभी फैंस को सॉरी। मैं सबके सामने बेनकाब हो गया हूं...।'' हालांकि, इस ट्विटर अकाउंट का प्रमाणीकरण अस्पष्ट है।

अफवाह थी कि रितेश राखी के पति नहीं हैं
इससे पहले ये अफवाहें थीं कि रितेश राखी के पति नहीं हैं और बिग बॉस के सेट पर एक कैमरामैन हैं। रिपोर्टों में दावा किया गया था कि रियलिटी शो में टीआरपी बढ़ाने के लिए उन्हें राखी के पति के रूप में काम पर रखा गया है। वहीं दूसरी ओर रितेश ने शो में एंट्री करने पर अपनी और राखी की प्रेम कहानी साझा की थी। रितेश ने खुलासा किया कि वे व्हाट्सएप के जरिए मिले और शादी कर ली। इससे पहले, सीजन 14 के दौरान, राखी ने रितेश की पहली शादी के बारे में बात की थी।












Click it and Unblock the Notifications