Bigg Boss 15: पति रितेश को करण ने बताया 'कायर' तो भड़कीं राखी सावंत, खोल दी पूरी कुंडली
मुंबई, 29 नवंबर: टेलीविजन का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' अपने पूरे शबाब पर हैं। दोस्ती, प्यार और तकरार के भरे 'बिग बॉस' में एक बार फिर से 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत ने आकर तहलका मचा दिया है। इस बार राखी अकेली नहीं आई, बल्कि जो अब तक सुर्खियों में थे, उनको साक्षात अपने साथ बिग बॉस के घर में लेकर आई हैं। जी हां, यहां राखी सावंत के पति रितेश की हो रही हैं। रितेश के आने के बाद घर का माहौल थोड़ा खुश मिजाज हो गया था, जो अब पूरी तरह से बदल चुका है। रविवार को घर में कुछ ऐसा देखने को मिला, जो सुर्खियों में बदल गया।

रितेश ने करण के लिए कही थी ये बात
अब तक घर में राखी के पति रितेश के आने के बाद सब जीजा जी-जीजा जी कर रहे हैं, लेकिन अचानक घर वालों की ट्यून बदल गईं और रिश्ता जुबानी जंग में बदल गया। हुआ यूं कि रितेश ने घर के अंदर एक टास्क के दौरान तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के रिलेशन को फेक बताया। इसके बाद रितेश यहीं नहीं रूके उन्होंने उमर रियाज को भी 'फेक' का टैग दे दिया, जिससे उमर रियाज और करण कुंद्रा रितेश के इस टैग से काफी परेशान होते दिखे।

नेहा धूपिया के सामने हुईं तीखी जंग
बिग बॉस 15 के लेटेस्ट एपिसोड में पति-पत्नी की जोड़ी रितेश-राखी सावंत और करण कुंद्रा के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। यह सब कुछ गेस्ट के तौर पर घर में आईं नेहा धूपिया के सामने हुआ था। एक टास्क के दौरान करण को तख्तियों में बताए गए कुछ खास क्वालिटी के साथ रितेश को टैग करना था। शुरुआत में रितेश को रेटिंग देना उमर का काम था, लेकिन करण बहुत उत्सुक दिखे क्योंकि पहले के टास्क में रितेश ने तेजस्वी और करण के रिश्ते को फेक बताया था।

रितेश को दिया 'कायर' का टैग
करण स्कोर को सेटल करना चाहते थे और नेहा ने फिर उनको बुलाया। करण आते हैं और रितेश को 'कायर' का टैग देते हैं। इस दौरान करण ने कहा कि 'रितेश मेरे बारे में पहले से सोचे-समझे मूड के साथ आए और मुझ पर उंगलियां उठाईं। उन्होंने कहा,'जो आदमी कंपनी के स्टॉक के लिए पत्नी को छोड़कर चला जाए, ऐसा इंसान मेरे एक कायर है'। करण नहीं रूके उन्होंने रितेश को 'डोगला' भी कहा। करण ने कहा कि वह 100 फीसदी हैं। करण ने कहा कि रितेश मिलनसार नहीं थे और बस मुझे पर आरोप लगाकर बदनाम करते रहे। वह चेहरे पर कुछ हैं और कुछ और दिखाते हैं।

'शादी करके भागा और अब 3 साल बाद आया'
जुबानी जंग तब शुरू हुई जब रितेश ने पलटवार करते हुए करण से कहा कि यह मेरा पर्सनल मामला है। आपको कोई हक नहीं बनता मेरे पर्सनल मामले में कुछ भी बोलने का। दोनों चिल्लाते हैं और एक दूसरे पर उंगलियां उठाते हैं। उन्हें रोकने के लिए उमर और प्रतीक आते हैं। इस दौरान करण कहते हैं कि शादी करके भागा और अब 3 साल बाद आया है। इस पर राखी सावंत भड़क गईं और राखी चिल्लाने लगती है कि वह पर्सनल अटैक कर रहा हैं।

'तू क्या साथ निभाएगा? तू भगोड़ा है'
करण की बात सुनकर राखी सावंत को गुस्सा आ गया और उन्होंने बिना अनुशा दांडेकर का नाम लिए करण की एक्स गर्लफ्रेंड को लड़ाई में खींच लिया। राखी ने गुस्से में चिल्ताते हुए कहा कि 'तूने सारी लड़कियों को धोखा दिया। तू क्या साथ निभाएगा? तू भगोड़ा है। राखी ने आगे कहा कि 'रितेश 2 साल से नहीं आए, वो है मेरी पर्सनल लाइफ।' करण और राखी के बीच हुए झगड़े को शांत कराने के लिए राखी-करण और रितेश की यह बहस इतनी बढ़ गई कि बीच में नेहा धूपिया को बचाव करने उतरना पड़ा। जिसके बाद मामला शांत हुआ।












Click it and Unblock the Notifications