Bigg Boss 15 Finale: कब है बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग, यहां जानिए सबकुछ
Bigg Boss 15 Finale: कब है बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग, यहां जानिए सबकुछ
मुंबई, 28 जनवरी: बिग बॉस 15 का इस वीकेंड ग्रैंड फिनाले है, इस शनिवार और रविवार आपको पता चल जाएगा कि आखिर बिग बॉस-15 का विजेता कौन बनेगा। देवोलीना भट्टाचार्जी, राखी सावंत और अभिजीत बिचुकले के एलिमिनेशन के साथ, अब शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट, रश्मि देसाई और प्रतीक सहजपाल सहित प्रतियोगी सीजन के 6 फाइनलिस्ट हैं। अब फैंस यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि इसमें से कौन ट्रॉफी उठाएगा। शो के निर्माताओं ने शो का नवीनतम प्रोमो जारी किया जहां स्टार होस्ट सलमान खान ने ग्रैंड फिनाले की तारीख बताई है। अगर आप भी रियलिटी शो बिग बॉस-15 के ग्रैंड फिनाले को लेकर बेहद उत्साहित हैं, तो यहां वह सब कुछ है जो आपको जानना चाहिए?
Recommended Video

बिग बॉस 15 का फिनाले कब है और कहां देखें?
बिग बॉस 15 का सफर इस वीकेंड खत्म हो रहा है। बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले 29 और 30 जनवरी को रात 8 बजे होगा। जिसे आप वूट ऐप या फिर कलर्स चैनल पर देख सकते हैं। बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले दो भागों में टेलीकास्ट किया जाएगा। पहला पार्ट 29 जनवरी (शनिवार) को रात 8 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं दूसरा पार्ट 30 जनवरी (रविवार) को टेलीकास्ट किया जाएगा। बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले दर्शक कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। इसे आप VOOT ऐप पर शाम 7:30 बजे लाइव देख सकते हैं।

कितना होगा बिग बॉस 15 का इनाम राशि
बिग बॉस 15 के इस सीजन की प्राइज मनी का अभी खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, एक नवीनतम अपडेट के अनुसार, प्रतियोगी आरजे करण और आरजे पलक के सवालों का जवाब देने के बाद अपनी पुरस्कार राशि में 6 लाख जोड़ सकते हैं। हालांकि बिग बॉस प्राइज मनी आमतौर पर 50 लाख होते हैं। ग्रैंड फिनाले में शो के सभी प्रतियोगी आ सकते हैं। ट्रॉफी की दावेदारी की रेस में फिलहाल शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश,करण कुंद्रा, निशांत भाटी, रश्मि देसाई और प्रतीक सहजपाल हैं।

बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में कौन होंगे गेस्ट
बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में फिल्म गहराइयां के स्टार कास्ट दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी सलमान खान के साथ मंच पर अतिथि के रूप में दिखाई देंगे। वे अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करते नजर आएंगे।

सिद्धार्थ शुक्ला को दी जाएगी श्रद्धांजलि
बिग बॉस 15 का फिनाले सिद्धार्थ शुक्ला के प्रशंसकों के लिए भी खास होगा। शहनाज गिल दिवंगत अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि देने फिनाले में आ सकती हैं। विशेष रूप से, श्वेता तिवारी, गौहर खान, गौतम गुलाटी, उर्वशी ढोलकिया भी बतौर गेस्ट आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications