Bigg Boss 15: तेेजस्वी की जीत से दुखी गौहर ने कसा तंज-'स्टूडियो की खामोशी ने सबकुछ कह दिया'

मुंबई, 31 जनवरी। बिग बॉस का यह सीजन समाप्त हो गया है। इस सीजन में तेजस्वी प्रकाश ने सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़त हुए ट्रॉफी को अपने नाम किया है। बिग बॉस के इस सीजन में पूर्व बिग बॉस विजेता गौहर खान प्रतीक सहजपाल को अपना समर्थन दे रही थीं। लेकिन प्रतीक इस शो को जीत नहीं सके और दूसरे स्थान पर रहे। प्रतीक के शो नहीं जीतने से दुखी गौहर खान ने कहा कि शो में जीत के सही दावेदार सिर्फ प्रतीक सहजपाल ही थे।

प्रतीक के लिए कही ये बात

प्रतीक के लिए कही ये बात

सोशल मीडिया पर गौहर खान ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, जब बिग बॉस के विजेता का ऐलान हुआ था तो स्टूडियो में बिल्कुल सन्नाटा था। बिग बॉस 15 का सिर्फ एक ही प्रबल दावेदार था और पूरी दुनिया ने उसे शो में चमकते हुए देखा। जो भी मेहमान शो के भीतर गया, प्रतीक उनका पसंदीदा था, लोग प्रतीक को प्यार करते हैं, तुम अपना सिर ऊंचा रखो प्रतीक।

 इन प्रतियोगियों की भी की तारीफ

इन प्रतियोगियों की भी की तारीफ

गौहर ने एक और ट्वीट करके लिखा, शमिता आप शो में शीर्ष दो के स्थान में आने की हकदार थीं। आपने बेहद ही शालीन और भद्र तरीके से इस शो को खेला। मुझे बहुत ही पसंद आया। आपके भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं। इसी के साथ ही गौहर ने एक यूजर के ट्वीट को भी रीट्वीट किया है, जिसमे अतिया नायक नाम की यूजर ने लिखा, मैंने पहले भी यह कहा है और फिर कहती हूं, जब आपके साथ अन्याय हो तो दिल टूटता है। लेकिन आपको पता है कि सच्चे, बहादुर और दयालू लोगों के लिए और भी बेहतर चीजें होती हैं

कौन किस पायदान पर रहा

कौन किस पायदान पर रहा

गौर करने वाली बात है कि बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले रविवार की रात को संपन्न हुआ। तेजस्वी प्रकाश ने इस शो में जीत दर्ज की जबकि प्रतीक दूसरे पायदान पर रहे। करन कुंद्रा तीसरे स्थान पर रहे और शमिता शेट्टी चौथे स्थान पर रहीं। निशांत भट ने ट्रॉफी की रेस से खुद को अलग किया और 10 लाख रुपए लेकर घर से बाहर हो गए। शो में जीत के साथ ही तेजस्वी प्रकाश ने 40 लाख रुपए का नगद पुरस्कार भी जीता और नागिन-6 में उन्हें बतौर मुख्य अभिनेत्री भी साइन किया गया।

जीत से खुश तेजस्वी ने ये कहा

जीत से खुश तेजस्वी ने ये कहा

अपनी जीत के बारे में तेजस्वी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा जब मैं बिग बॉस के घर पहुंची थी तो शुरुआत में सबकुछ सपने की तरह लग रहा था। लेकिन जब मैं शो में सहज होने लगी और इसे समझने लगी तो अच्छा लगने लगा, मैं इसमे पूरी तरह से खो गई थी, आज जब मैं पीछे देखती हूं तो सोचती हूं क्या जबरदस्त सफर था। मैं शो में जीत से काफी खुश हूं, लेकिन असली जीत है कि मैं वापस जिंदगी की कुछ बेहतरीन शिक्षा लेकर वापस जा रही हूं। जिन लोगों ने मुझमे भरोसा किया उनके प्रति मैं आभार व्यक्ति करना चाहती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+