Bigg Boss 15 फेम जय भानुशाली ने वाइफ संग शेयर की बेडरूम फोटो, लिखी ये बात
Bigg Boss 15 फेम जय भानुशाली ने वाइफ संग शेयर की बेडरूम फोटो, लिखी ये बात
नई दिल्ली, 27 नवंबर। बिग बॉस 15 फेम एक्टर-एंकर जय भानुशाली पिछले हफ्ते के एविक्शन में घर से बाहर चुके हैं जबकि वो शो के विनर की दौड़ में मजबूत कंस्टेंट माने जा रहे थे लेकिन वो घर से आउट हो गए। भानुशाली ने अब अपनी पत्नी के साथ बेडरूम फोटो शेयर की है और बहुत प्यारा सा मैसेज लिखा है।

बेडरूम में पत्नी के साथ आए नजर
भानुशाली की इस फोटो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बिग बॉस के घर में वो अपने परिवार को कितना मिस कर रहे थे। घर से बाहर आने के बाद अब वह अपने परिवार के साथ खुशी के पल बिताते नजर आ रहे हैं। पत्नी माही और बेटी तारा का कई दिनों बाद पाकर जय बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

बेडरूम फोटो को शेयर करते हुए लिखी ये बात
जय ने अपनी पत्नी के साथ बेडरूम की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनका बेटी उनके साथ मजे से सोती हुई नजर आ रही है। जय ने इस बेडरूम फोटो को शेयर करते हुए लिखा- परिवार के साथ और सबसे अच्छी बात यह है कि मुझे जगाने के लिए कोई तेज संगीत नहीं बजाया गया... मेरी जिंदगी के असली बिग बॉस के साथ...'।

माही ने ये वीडियो किया था शेयर
बता दें टेलीविजन की दुनिया के फेसम कपल्स में जय भानुशाली और माही शुमार हैं। इससे पहले जय की पत्नी माही ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें बिग बॉस के घर से उनके अपने घर में जय की वापसी होती नजर आ रही है। जय की घर में एंट्री होते ही माही बहुत भावुक हो जाती हैं मानो उन्हें खोया हुआ प्यार मिल या हो।

जय और माही ने ये दो बच्चे किए थे एडाप्ट फिर
मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ दिन पहले दावा किया गया था कि जय और माही ने 2019 में बेटी तारा जन्म के पहले 2017 में दोनों ने दो बच्चों राजवीर और खुशी को गोद लिया था। माही और जय इन दोनों बच्चों की देखभाल कर रहे थे, लेकिन बीते कुछ समय से जय और माही के साथ खुशी और राजवीर को नहीं देखा गया। सोशल मीडिया पर सवाल उठे थे कि जब बच्चों को रखना नहीं था तो उनको गोद क्यों लिया?












Click it and Unblock the Notifications