मुश्किल में जैकलीन फर्नांडीज, 215 करोड़ के फिरौती मामले में ED ने बनाया आरोपी

नई दिल्ली, 17 अगस्त। फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ 215 करोड़ रुपए के फिरौती केस में आरोपी के तौर पर शामिल कर लिया है। माना जा रहा है कि आज ईडी इस मामले में फिल्म अभिनेत्री के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर सकती है। सूत्रों की मानें तो ईडी को इस बात की जानकारी मिली है कि जैकलीन फर्नांडीज को इस पूरे फिरौती केस में फायदा हुआ है और उनके पास भी पैसे पहुंचे हैं।

Recommended Video

    Jacqueline को बनाया आरोपी, 200 करोड़ के वसूली केस में charge sheet file |वनइंडिया हिंदी|*News

    जैकलीन को सुकेश के बारे में थी जानकारी!

    जैकलीन को सुकेश के बारे में थी जानकारी!

    ईडी का मानना है कि जैकलीन को इस बात की जानकारी थी कि सुकेश चंद्रशेखर फिरौती के धंधे में शामिल है। इससे पहले ईडी ने को पता चला था कि सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपए के तोहफे दिए ते। ईडी ने अभी तक मनी लॉन्ड्रिंग केस में 7 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। जैकलीन से ईडी पहले कई बार पूछताछ कर चुकी है। ईडी ने जैकलीन से सुकेश के साथ उनके संबंध को लेकर पूछताछ की थी।

     32 से अधिक मामले सुकेश पर दर्ज

    32 से अधिक मामले सुकेश पर दर्ज

    बता दें कि 33 साल के सुकेश के खिलाफ 32 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, इसे अलग-अलग जांच एजेंसियों ने उसके खिलाफ दर्ज किया है, जिसमे सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग की टीमें भी शामिल हैं। सुकेश पर आरोप है कि उसने दिल्ली के एक उद्योगपति की पत्नी से 215 करोड़ रुपए की फिरौती फर्जी कॉल के जरिए ली थी। जब सुकेश दिल्ली की जेल में बंद था, तो उसने प्रधानमंत्री कार्यालय का खुद को अधिकारी बताकर यह फिरौती हासिल की थी। सुकेश ने एक फोन कॉल पर दावा किया था कि पीड़ित के पति की जमानत करा देगा, जिसके बाद उनका फार्मा का बिजनेस फिर से चलने लगेगा

    गिफ्ट में दिया 52 लाख का घोड़ा, 9 लाख की पर्सियन कैट

    गिफ्ट में दिया 52 लाख का घोड़ा, 9 लाख की पर्सियन कैट

    ईडी ने अपने बयान में कहा गया है कि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को 5.71 करोड़ रुपए के गिफ्ट दिए हैं, इसने यह पैसे आपराधिक गतिविधियों के जरिए हासिल किए थे, जिसमे फिरौती की रकम भी शामिल है। चंद्रशेखर ने पिंकी ईरानी के जरिए जैकलीन फर्नांडीज को यह तोहफे भेजे थे। पिंकी सुकेश की पुरानी साथी है और वह इस मामले में सह आरोपी भी है। जैकलीन को 52 लाख रुपए का घोड़ा, 9 लाख रुपए की पर्सियन कैट दी थी। इसके अलावा सुकेश ने जैकलीन के परिवार के सदस्यों को काफी कैश रुपया भी दिया है।

    चंद्रशेखर और उसकी पत्नी जेल में

    चंद्रशेखर और उसकी पत्नी जेल में

    इसके अलावा सुकेश पांच साल पुराने एक धोखाधड़ी के केस में भी आरोपी है। इस मामले में नेता टीटीवी दिनकरन भी कथित तौर पर शामिल हैं। उन्हें 4 अप्रैल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। गौर करने वाली बात है कि जैकलीन फर्नांडीज श्रीलंका की नागरिक हैं। उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 2009 में एंट्री की थी। इस पूरे मामले में ईडी ने अभी तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमे चंद्रशेकर और उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल भी शामिल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+