अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की शादी को लेकर बड़ा खुलासा, ईशा मालवीय बोलीं- Vicky के लिए ये शादी एक इंवेस्टमेंट
Ankita Lokhande and Vicky Jain: 'बिग बॉस 17' के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच खूब ड्रामेबाजी देखने को मिल रही है। हर कोई एक दूसरे से लड़ता-झगड़ता नजर आ रहा है। इस बार बिग बॉस 17 के घर में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने बिजनेसमैन पति विक्की जैन के साथ एंट्री की है और दोनों अपना अपना गेम भी खेल रहे हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शुरुआत से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। शो में दोनों की पर्सनल लाइफ लाइमलाइट बटोर रही है। अब एक्ट्रेस ईशा मालवीय ने विक्की जैन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
ईशा मालवीय ने खोला विक्की-अंकिता की शादी का राज
बिग बॉस 17 के बीते एपिसोड में ईशा मालवीय को मन्नारा चोपड़ा और सना रईस खान के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। इस दौरान ईशा ने उन्हें बताया था कि विक्की ने उनसे कहा था कि अंकिता लोखंडे के साथ उनकी शादी एक बड़ा इंवेस्टमेंट है। इस बात को जानने के बाद सभी घरवाले हैरान हो जाते हैं।

ईशा ने कहा- विक्की भाई ने अंकिता को लेकर कही ये बात
ईशा मालवीय ने शो में कहा था- विक्की भाई और मेरे बीच बहस चल रही थी तो मैंने उनसे पूछा था कि किस्मत पर कौन भरोसा करता है। इस पर उन्होंने कहा था कि वो किस्मत पर भरोसा नहीं करते। फिर मैंने उनसे पूछा अंकिता दी से आप कैसे मिल थे। क्या आप पहले से श्योर थे कि आप अंकिता लोखंडे से ही शादी करेंगे।
'अंकिता लोखंडे से शादी एक बड़ा इंवेस्टमेंट'
इसके बाद ईशा आगे कहती हैं- मेरी इस बात पर विक्की जैन ने कहा अंकिता से शादी करना मेरी किस्मत नहीं है, ये मेरा एक बड़ा इंवेस्टमेंट है। मैं ये सुनकर हैरान हो गई थी। विक्की भाई ने मुझसे कहा था कि वो मुंबई आए और उन्होंने कुछ दोस्त बनाए और वो दोस्त अंकिता के भी दोस्त थे। इस तरह वो लोग मिले, डेट किया और फिर शादी कर ली। ईशा ने कहा- विक्की भाई ने मुंबई में ऐसे दोस्त बनाए थे जो उनके और अंकिता दी के म्यूचुअल फ्रेंड्स थे। ऐसे में अंकिता दी के पास पहुंचना आसान था।
'विक्की भाई सेलिब्रिटी पार्टनर ढूंढ़ रहे थे'
ईशा मलावीय की बात सुनने के बाद मन्नारा चोपड़ा और सना रईस खान भी हैरान हो जाती हैं। इसके बाद मन्नारा कही हैं- तो विक्की भाई सेलिब्रिटी पार्टनर ढूंढ़ रहे थे। फिर ईशा कहती हैं- उन्होंने सेम चीज ओरी के साथ भी की। वो ओरी का पूरा नाम तक नहीं जानते थे लेकिन उन्होंने उसे इंफ्लूएंस करने की पूरी कोशिश की, ताकि वह सेफ प्ले कर सकें। ईशा आगे कहती हैं- मुझे तो ऐसा लगता है कि हर कोई विक्की जैन के लिए एक इंवेस्टमेंट है।












Click it and Unblock the Notifications