Alka Yagnik: 'मेरे लिए दुआ कीजिए...', मशहूर गायिका गंभीर बीमारी की शिकार, बोले सोनू निगम-'मैं आ रहा हूं'
Alka Yagnik : मशहूर गायिका अलका याग्निक की मखमली आवाज की तो पूरी दुनिया दीवानी है। उनकी आवाज की खनक हर किसी को मदहोश कर देती है। उनके गाए गाने लोगों के थिरकने को मजबूर कर देते हैं।
आम तौर पर रियलिटी शो में नजर आने वाली लेकिन पब्लिक इवेंट से दूर रहने वाली अलका याग्निक ने सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट लिखी है, जिसे पढ़ने के बाद उनके फैंस को बड़ा धक्का लगा है।

दरअसल मशहूर गायिका ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी हेल्थ को लेकर पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 'वो इन दिनों एक गंभीर रोग से जूझ रही हैं, वो वायरल अटैक की शिकार हुई हैं, जिसकी वजह से उनकी सुनने की शक्ति पर असर पड़ा है।'
उन्होंने इस बारे में डॉक्टर की मदद ली है। उन्होंने लिखा है कि 'एक दिन एक सफर के दौरान वो जब फ्लाइट से उतर रही थीं तो उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें थोड़ा कम सुनाई दे रहा है।'
प्लीज मेरे लिए दुआ करें-अलका याज्ञनिक
'हालांकि मन इस बात को पूरी तरह से स्वीकार नहीं कर पा रहा था इसलिए इसमें समय लगा और एक हफ्ते बाद आज आप लोगोंं से ये बात शेयर कर रही हूं। आप लोगों से प्रार्थना कर रही हूं कि प्लीज मेरे लिए दुआ करें और आप लोग भी तेज संगीत और हेडफोन के अधिक प्रयोग से दूर रहें। '
सोशल मीडिया पर मचा तहलका, फैंस परेशान
अलका यागनिक की ये पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया, उनके फैंस उनके लिए परेशान हो गए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
मैं जल्दी ही आपसे मिलता हूं-सोनू निगम
मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भी उनके लिए कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है 'मुझे महसूस हुआ था कि कुछ गड़बड़ है, मैं जल्दी ही आपसे मिलता हूं, भगवान करें आप जल्द ठीक हो जाएं।'
यहां पढ़ें और देखें: मशहूर सिंगर्स के इंटरव्यू-वनइंडिया विशेष
अभिनेत्री पूनम ढिल्लो ने भी मांगी दुआ
तो वहीं मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लो ने भी गायिका के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने लिखा है कि 'आपको ढ़ेर सारा प्यार और दुआ.., आप जल्द ही फिर से पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं।'
अलका यागनिक देश की शीर्ष महिला गायिकाओं में से एक
आपको बता दें कि नेशनल अवॉर्ड विजेता अलका यागनिक देश की शीर्ष महिला गायिकाओं में से एक हैं। सात फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाली अलका याज्ञनिक बीते चार दशकों से अपनी आवाज का जादू बिखेर रही हैं।
अलका याज्ञनिक ने 25 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाए हैं
उन्होंने 25 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाए हैं, कोलकाता के गुजराती परिवार में जन्मी अलका याज्ञनिक ने मात्र 6 साल की उम्र से गीत गाना शुरू कर दिया था। उन्हें संगीत का हूनर अपनी मां शुभा शंकर से मिला जो कि शास्त्रीय संगीत की गायिका थीं ।
लावारिस के गाने "मेरे अंगने में".... से मिली लोकप्रियता
साल 1980 में अलका ने फिल्म 'पायल की झंकार' के लिए पहला गाना गाया था लेकिन उन्हें सफलता मिली फिल्म लावारिस के गाने "मेरे अंगने में" से, उस वक्त उनकी उम्र मात्र 13 साल थी लेकिन फिल्म तेजाब ( 1988) के गीत "एक दो तीन" उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया और उसके बाद उन्होंने पीछे पलटकर नहीं देखा , उनकी संगीत का सफलता सफर आज भी बदस्तूर जारी है।
-
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Allu Arjun के बर्थडे पर बड़ा धमाका, Raaka का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, एक्टर का दिखा खूंखार रूप -
Monalisa Honeymoon Video: मोनालिसा के हनीमून वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, मुस्लिम पति संग ये क्या किया? -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 20: 'धुरंधर 2' का जलवा जारी, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा, 20वें दिन की इतनी कमाई -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Chat Viral: 'परमिशन मांग रहे हो या बता रहे हो', बीमार एम्प्लॉई की छुट्टी पर मैनेजर की डिमांड सुन भड़के यूजर्स












Click it and Unblock the Notifications