Hera Pheri 3: राजू, घनश्याम और बाबू भैया की 'हेरा फेरी 3' को मिल गया डायरेक्टर, पोस्ट शेयर कर खोल दी पोल
Big Breaking Priyadarshan will direct Hera Pheri 3:आयकॉनिक फिल्म फ्रैंचाइज हेरा फेरी के तीसरे पार्ट का सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में फिर से राजू, घनश्याम और बाबू भैया की जोड़ी देखने को लोग बेताब हैं। लेकिन इसे डारेक्ट कौन करेगा। इसे प्रियदर्शन ही डायरेक्ट करने वाले हैं। 30 जनवरी को प्रियदर्शन के जन्मदिन के मौके पर अक्षय ने उन्हें पोस्ट शेयर कर बधाई दी।
इसके जवाब में प्रियदर्शन ने लिखा, बधाई के लिए बहुत बहुत धन्यवाद अक्षय कुमार। इसके बदले में मैं आपको एक गिफ्ट देना चाहता हूं। मैं हेरा फेरी 3 करने जा रहा हूं, क्या आ तैयार हैं अक्षय। उनकी इस पोस्ट से यह तय हो गया है कि हेरा फेरी 3 को प्रियदर्शन ही डायरेक्ट कर रहे हैं।

प्रियदर्शन की बात पर अक्षय ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा, सर, आपके बर्थडे पर मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिल गया. चलिए करते हैं फिर थोड़ी हेरा-फेरी। बता दें,पिछले दिनों अक्षय ने हिंदुस्तान टाइम्स के इवेंट में पहुंचे थे। यहां उनसे हेरा फेरी 3 पर अपडेट पूछा गया। तब उन्होंने जवाब में कहा, हम अभी सिर्फ 'वेलकम 3' बना रहे हैं। जब भी प्रोड्यूसर्स की हेरा-फेरी खत्म होगी, हम अपनी हेरा फेरी 3 भी शुरू कर देंगे। अगले साल यानी साल 2025 तक हम इसे शुरू कर देंगे ये तय है। उम्मीद है कि सबकुछ ठीक तरह हो जाए।
हेरा फेरी 3 के राइट्स और इसे बनाने के लिए इरोज और फिरोज नाडियाडवाला बीच खींचतान चल रही है। यही वजह है कि हेरा फेरी 3 नहीं बन पा रही है। हालांकि एक रिपोर्ट में बताया गया था कि फिरोज नाडियाडवाला ने इरोज से राइट्स खरीद लिए हैं। अब देखना है कि आखिर ये फिल्म कब शुरू होती है। प्रियदर्शन ने ने हेरा फेरी को डायरेक्ट किया था। लेकिन दूसरे पार्ट को नीरज वोहरा ने डायरेक्ट किया था। अब फिर से इस फ्रैंचाइज में प्रियदर्शन की वापसी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications