भूमि पेडनेकर ने पहनी ब्रेस्ट प्लेट वाली ऐसी ड्रेस, देखकर भड़क गए लोग, यूजर्स बोले- ये तो उर्फी जावेद से भी....
Bhumi Pednekar Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी फिल्म 'द लेडी किलर' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसी बीच भूमि पेडनेकर एक इवेंट में काफी बोल्ड ड्रेस पहनकर पहुंची थीं, जिसे देखकर अब सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी तुलना अतरंगी फैशन करने के लिए फेमस उर्फी जावेद से की जा रही है। लोग कह रहे हैं कि भूमि पेडनेकर को उर्फी जावेद फैशन करना सिखा रही हैं।
ब्रेस्ट प्लेट वाली ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं भूमि
भूमि पेडनेकर हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां वह मैरून कलर की स्कर्ट के साथ ब्रेस्ट प्लेट वाला टॉप पहनकर पहुंची थीं। एक्ट्रेस के इस हॉट लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भूमि की इस ड्रेस को देखने के बाद से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि इस ड्रेस में वह सांस कैसे ले पा रही हैं। आपको बता दें कि भूमि इन कपड़ों में बहुत ही असहज लग रही थीं।

लोगों को आई उर्फी जावेद की याद
इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो भूमि पेडनेकर के इस लुक की तुलना उर्फी जावेद से कर डाली है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- आजकल सब उर्फी बनना चाहते हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- हमें ऑरिजनल भूमि चाहिए, न की फेक वाली। एक शख्स ने लिखा है- भूमि बहुत अनकंफर्टेबल लग रही हैं। सांस भी नहीं ले पा रही हैं। आपको बता दें कि भूमि पेडनेकर ने अपने इस लुक की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर हालिया रिलीज फिल्म द लेडी किलर में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में वह बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ दिखाई दे रही हैं जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। वहीं इससे पहले भूमि को इस साल 'भीड़', 'अफवाह', 'थैंक्यू फॉर कमिंग' मूवीज में देखा गया था। भूमि जल्द ही फिल्म 'भास्कर' और 'मेरी पत्नी का रीमेक' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications