सॉलिडेरिटी या फिल्म के पिटने का डर, मेकर्स ने सुधारी भूल चूक! ट्रेड एक्सपर्ट ने खोले कंपनी के धागे

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और वमिका गब्बी (Wamika Gabbi) की फिल्म भूल चूक माफ 9 मई 2025 को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड थी। मेकर्स की तरफ से 8 मई की दोपहर प्रेस को फिल्म देखने के लिए आमंत्रण भी दिया गया था। फिर ऐन वक्त यानी 8 अप्रैल की ढलती सुबह एक अनाउंसमेंट आती है। उसमें बताया जाता है कि फिल्म भूल चूक माफ अब पोस्टपोन हो गई है। वजह बताई गई देशभर में चल रही मॉक ड्रिल।

इस फिल्म को दिनेश विजन की कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने बनाया है। जारी किए बयान में कहा, हाल की घटनाओं और पूरे देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, मैडॉक फिल्म्स (फिल्म को बनाने वाली कंपनी) और अमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज ने 16 मई को प्राइम वीडियो पर दुनिया भर में अपने पारिवारिक मनोरंजन, भूल चूक माफ़ को सीधे आपके घरों तक लाने का फैसला किया है। हालांकि हम सिनेमाघरों में आपके साथ इस फ़िल्म का जश्न मनाने के लिए उत्सुक थे। लेकिन राष्ट्र की भावना सबसे पहले आती है। जय हिंद।

Bhool Chuk Maaf Postpone

इसके बाद सोशल मीडिया पर एक धड़ा मेकर्स की तरीफ कर रहा है। वहीं दूसरे धड़े की तरफ से एक सवाल उठ रहा है। वो ये कि मेकर्स ने देश के साथ सॉलिडेरटी दिखाई है या फिर अपनी फिल्म को फ्लॉप होने से बचाया है। क्योंकि फिल्म भूल चूक माफ का कोई भी बज नहीं था। फिल्म के एक्टर्स प्रमोशन के लिए शहर दर शहर गए। बाजवूद इसके भूल चूक माफ को लेकर कोई चर्चा नहीं थी। अगर आंकड़ों को देखें तो ये सारी बातें यकीन में बदल जाएंगी।

भूल चूक माफ 9 मई को रिलीज होने वाली थी। इसलिए 7 मई की इसकी टिकट खिड़की खोल दी गई। पिंकविला में छपी एडवांस बुकिंग रिपोर्ट में बताया गया कि फिल्म की पहले दिन महज 3000 टिकट बुक हुई हैं। ये टिकट आंकड़ें देश की तीन बड़ी सिनेमाघर चेन पीवीआर, INOX और सिनेपोलिस के हैं। साथ ही बताया गया कि ये आंकड़ा 15000 तक पहुंच सकता है। दूसरी तरफ राजकुमार का बॉक्स ऑफिस ट्रैक पर भी नजर मार लीजिए। साल 2024 में राजकुमार की 4 फिल्में रिलीज हुईं। श्रीकांत, मिस्टर एंड मिसेज माही, स्त्री 2 और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो। कमाई के लिहाज से इसमें नंबर 1 पर स्त्री 2 है। लेकिन वो राजकुमार राव की सोलो फिल्म नहीं थी। साथ ही इसे फ्रैंचाइज का भी फायदा मिला था। बाकी तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली थी।

सीनियर फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एक्सपर्ट नरेंद्र गुप्ता ने फिल्म के पोस्टपोन करने के सवाल पर oneindia hindi से कहा, ये बेवकूफ बना रहे हैं। देश के सेंटिमेंट और ऑपरेशन सिंदूर से इन्हें लेना देना नहीं है। अगर इतनी फिकर थी तो इन्हें पहलगाम हमले के बाद ही रिलीज पोस्टपोन करनी थी, या फिर डायरेक्ट ओटीटी पर लाना चाहिए था। लेकिन तब मेकर्स फिल्म की कास्ट के साथ सिटी टूर कर रहे थे। राजकुमार राव गोलगप्पे खा रहे हैं। फिल्म की पीआर रिलीज और वीडियो भेज रही थी। तब इन्हें देश याद नहीं आया। फिल्म ट्रेलर से ही थकी हुई लग रही थी। मेकर्स को समझ आया कि फिल्म पर खर्चा ज्यादा हो गया है। 50-60 करोड़ रुपये की लागत लगी है। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म का बुरा हाल था, तब लगा कि बजट का 10% भी नहीं कमा पाएगी। दिनेश विजन ने प्राइम वीडियो के साथ फिल्म बनाई है। ये घर-घर खेलते हैं।

नरेंद्र ने आगे कहा, मेकर्स ने कहा होम थिएटर में फिल्म इंजॉय कीजिए। क्या इंजॉय कीजिए, पक जाएंगे लोग। ट्रेलर बहुत खराब था। कुछ भी नया नहीं है। राजकुमार की पिछली 4-5 फिल्में एक ही लग रही हैं। राजकुमार एक टैलेंटेड एक्टर हैं, लेकिन वो टाइपकास्ट बनकर रह गए हैं। दो शब्द में कहें तो फिल्म खराब है।

दो दशक से बॉलीवुड को कवर करने वाले सीनियर जर्नालिस्ट ने कहा, इसमें कोई शक नहीं है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच थोड़ा तनाव बना हुआ है। बीती 7 मई को देशभर में मॉकड्रिल भी चलाई गई। मेकर्स का ये फैसला उचित है। उन्होंने दर्शकों को ध्यान में रखकर अच्छा फैसला लिया है। लेकिन ये भी है कि मेकर्स ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड देखा होगा। अजय देवगन की रेड 2 को खूब सराहा गया, लेकिन अभी भी 100 करोड़ क्लब में घुसने के लिए स्ट्रगल कर रही है। मैडॉक ने साल 2024 और 2025 में अच्छी फिल्में देकर पैसे भी बटोरे हैं। इसी वजह से उन्होने 8 नई फिल्म अपने यूनिवर्स के तहत अनाउंस कीं। हो सकता है कि वो अपने हिट ट्रैक रिकॉर्ड को मेकर्स कैरी करना चाहते हैं, इसी बीच उन्हें ऑपरेशन सिंदूर का सहारा मिल गया। इससे उन्होंने अपने देश के सेंटिमेंट को भी पकड़ा और फिल्म को डायरेक्ट ओटीटी पर उतार दिया।

ख़ैर, अब जो भी हो, भूल चूक माफ के मेकर्स ने एक अच्छा कदम उठाया है। जिसकी तारीफ भी हो रही है। देखना ये है कि फिल्म को ओटीटी पर प्यार मिलता है या फिर मेकर्स की स्ट्रैटजी फीकी पड़ेगी। ये 16 मई को पता चलेगा।बता दें, फिल्म में राजकुमार- वामिका के अलावा सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, रघुबीर यादव और जाकिर हुसैन हैं। इसे करण शर्मा ने डायेरक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+