राजकुमार राव की Bhool Chuk Maaf 9 मई को नहीं होगी रिलीज, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच मेकर्स का बड़ा फैसला
Bhool Chuk Maaf Release Date: राजकुमार राव और वामिक गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ 9 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी। लेकिन ये फिल्म अब इस दिन नहीं रिलीज होगी। रिलीज के महज एक दिन पहले मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है।
देशभर में सुरक्षा को देखते हुए मॉकड्रिल चल रही हैं। इस वजह से भूल चूक माफ के मेकर्स यानी मैडॉक फिल्म्स और प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने फिल्म की रिलीज पोस्टपोन कर दी है। साथ ही अब ये फिल्म थिएटर में नहीं रिलीज होगी। मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल बयान भी सामने आया है।

मेकर्स ने जो बयान जारी किया है। उसमें लिखा, हाल की घटनाओं और पूरे देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, मैडॉक फिल्म्स (फिल्म को बनाने वाली कंपनी) और अमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज ने 16 मई को प्राइम वीडियो पर दुनिया भर में अपने पारिवारिक मनोरंजन, भूल चूक माफ़ को सीधे आपके घरों तक लाने का फैसला किया है। हालांकि हम सिनेमाघरों में आपके साथ इस फ़िल्म का जश्न मनाने के लिए उत्सुक थे। लेकिन राष्ट्र की भावना सबसे पहले आती है। जय हिंद।
7 मई को भारत ने पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। दरअसल, 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 टूरिस्टों को निशाना बनाया था। इसी का जवाब भारत ने 7 मई को दिया है। इस वजह से दोनों देशों के बीच टेंशन का माहौल भी है। इसी वजह से मेकर्स ने भी फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला किया।
बता दें, एयर स्ट्राइक पर भूल चूक माफ के एक्टर राजकुमार राव और वामिक गब्बी ने भी रिएक्ट किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, हमारा प्रशासन जो भी निर्णय ले रहा है, हम उसमें उनके साथ हैं, क्योंकि जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। इससे हम सभी बहुत, बहुत क्रोधित और बहुत दुखी हैं। इसलिए निश्चित रूप से हम एक राष्ट्र के रूप में इसमें एक साथ हैं, और हमें अपने सशस्त्र बलों पर बहुत गर्व है।












Click it and Unblock the Notifications