Bhool Bhulaiya 3 Twitter Review: क्या 'फुल पैसा वसूल' है कार्तिक की हॉरर कॉमेडी? फैंस ने कर दी पास

Bhool Bhulaiyaa 3 Review: अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 का प्रीमियर आज, 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में हुआ। ऐसे में फैंस फिल्म देखने के बाद अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि इस बीच सोशल मीडिया रिएक्शन्स की बात की जाए तो ये काफी पॉजिटिव रहे हैं। जिसमें फैंस ने हंसी मजाक, सस्पेंस, ट्विस्ट्स और स्टार स्टडेड कलाकारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है।

कई दर्शकों ने फिल्म की इंट्रस्टिंग स्टोरी के बारे में अपनी अपनी एक्साइटमेंट दिखाने करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। एक यूजर ने फिल्म के ट्विस्ट को लेकर ट्वीट किया, हर सीन में ट्विस्ट। ये फिल्म आपको हर बार गेस करने पर मजबूर करती है। 'भूल भुलैया 3'। एक अन्य दर्शक ने कहा कि सस्पेंस एकदम शानदार है। कहानी भी काफी इंट्रस्टिंग है।

Bhul Bhulaiya 3 Twitter Review

वहीं कई ऐसे लोग भी थे, जिन्हें फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई। एक यूजर ने कहा कि मैं फिल्म से बीच में से ही उठ रहा हूं। दूसरे ने कहा कि सच्ची रियलिटी को देखने के लिए खुद को तैयार कर लीजिये। एक ने कहा कि उम्मीद से परे ये फिल्म कुछ खास नहीं लगी।

फिल्म को लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। मगर ऑडियंस पूल के आधार पर ये बात तो कही जा सकती है कि भूल भुलैया 3 एक एंटरटेनिंग फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अच्छी शुरुआत हो सकती है। ऐसा लग रहा है कि 'स्त्री 2' की तरह की ये फिल्म भी शानदार कमाई करेगी।

भूल भुलैया 3 की बात करें तो ये कार्तिक आर्यन के करियर में एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। ओपनिंग डे में कार्तिक का रिकॉर्ड 14 करोड़ रुपये का है। ऐसे में अगर ओपनिंग डे पर 'भूल भुलैया 3' 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेती है तो कार्तिक के नाम का ये रिकॉर्ड टूट जाएगा और उनके नाम एक नया रिकॉर्ड बन जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+