रिलीज के पहले 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' के मेकर्स को बड़ा झटका, इस देश में बैन हुई फिल्म
Bhool Bhulaiyaa 3 and Singham Again Ban News: 1 नवंबर को साल का सबसे बड़ा क्लैश होने जा रहा है। इसमें अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' शामिल है। दोनों ही फिल्में एक ही दिन बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों का बज भी बना हुआ है। दोनों फिल्मों के मेकर्स अपने-अपने दर्शकों को लुभाने के लिए ऑफर भी दे रहे हैं।
दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई हैं। इसी बीच दोनों फिल्मों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन को सऊदी अरब में बैन कर दिया है। दरअसल, सिंघम अगेन में हिंदू-मुस्लिम एंगल है। वहीं, कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 में होमोसेक्शुअल टर्म का यूज किया गया है। यही कारण है कि दोनों फिल्मों को बैन कर दिया गया है।

रूह बाबा का किरदार
कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा का रोल निभाते हुए नजर आएंगे जो सुपर हिट भूल भुलैया 2 से है। उनके साथ तृप्ति डिमरी, ओरिजिनल मंजुलिका (विद्या बालन) और उनकी पार्टनर इन क्राइम यानी माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी। अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्टेड और भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। भूल भुलैया 3 इस दिवाली 1 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।
कॉप यूनीवर्स फ्रैंचाइज
'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की तीसरी किश्त है। इसमें अजय बाजीराव के रोल में ही नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं। विलेन के रोल में जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications