'भूल भुलैया 2' का टीजर हुआ आउट, रूह बाबा के साथ कार्तिक आर्यन का दिखा फुल स्वैग
'भूल भुलैया 2' का टीजर हुआ आउट, रूह बाबा के साथ कार्तिक आर्यन का दिखा फुल स्वैग
मुंबई (महाराष्ट्र) 14 अप्रैल : कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की आगामी हॉरर-कॉमेडी, 'भूल भुलैया 2' का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐसा लगता है कि फिल्म हंसी और डर का रोलरकोस्टर की सवारी होगी। कार्तिक आर्यन ने गुरुवार (13 अप्रैल) को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का टीजर पोस्ट किया, जिसमें प्रशंसकों को अपने चरित्र 'रूह बाबा' से परिचित कराया और उन्होंने मंजुलिका से सावधान रहने के लिए कहा है। कियारा आडवाणी ने भी फिल्म का टीजर वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

'रूह बाबा आ रहे हैं सावधान मंजुलिका...'
टीजर को जारी करते हुए फिल्म के एक्टर कार्तिक आर्यन ने लिखा, "रूह बाबा आ रहे हैं सावधान मंजुलिका!!" 'भूल भुलैया 2' के लगभग एक मिनट लंबे टीजर की शुरुआत एक डरावनी हवेली के दृश्यों के साथ हुई, जिसके बाद एक कुछ असामान्य चीजें दिखाई देती हैं और बैकग्राउंड में श्रेया घोषाल की आवाज में 'अमी जे तोमर' गाना बज रहा था।

कार्तिक को राजपाल यादव की भी दिखी झलक
बता दें कि भूल भुलैया 2 के टीजर में कार्तिक आर्यन के अलावा शुरुआत में मंजुलिका की झलक देखने को मिलती है। हालांकि टीडर में सिर्फ कार्तिक आर्यन और उनके साथ छोटा पंडित यानी राजपाल यादव का लुक रिवील हुआ है। राजपाल यादव इस फिल्म में भी पहली फिल्म की तरह छोटा पंडित के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगे।

20 मई को रिलीज होगी 'भूल भुलैया 2'
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज के बैनर तले भूषण कुमार द्वारा निर्मित, हॉरर कॉमेडी-ड्रामा 'भूल भुलैया 2' 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले ये फिल्म 25 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण ये टाल दिया गया था। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा तब्बू भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications