मनोज तिवारी का पहली पत्नी से क्यों हुआ था तालाक, श्वेता के साथ एक वजह से जुड़ा नाम और रानी ने...

Manoj Tiwari: भोजपुरी जगत के मशहूर अभिनेताओं और भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार किये जाने मनोज तिवारी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। सियासत में तो उनकी चर्चा हो ही रही है, वहीं अब निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

भाजपा नेता मनोज तिवारी दो-दो शादियों वजह से खूब चर्चाओं में रहे थे। अब उनकी पहली पत्नी कहां हैं, क्या कर रही हैं। उनसे अलग क्यों हुए इन बातों को लेकर आज भी चर्चा होती रहती है। इसी क्रम में आज हम आपको मनोज तिवारी की पहली पत्नी और उनसे अलग होने के बारे में बताने जा रहे हैं।

Manoj Tiwari news

मनोज तिवारी ने साल 2000 में रानी नाम की महिला से शादी रचाई थी। शादी के 12 सालों तक तो सबकुछ ठीक चला, फिर उन दोनों के रिश्ते को किसी की नज़र लग गई। मनोज तिवारी और रानी की एक बेटी भी है, जिनका नाम रीति है।

रीति अक्सर अपने पिता मनोज तिवारी के साथ की तस्वीरें शेयर करती हुए सोशल मीडिया पर दिख जाती हैं। मनोज तिवारी का पहली पत्नी से रिश्ता आखिर क्यों टूटा, जब आज भी बेटी अपने पिता को इतना मानती है। यह सवाल आपके ज़हन में भी घर कर रहा होगा।

मनोज तिवारी का पहली पत्नी रानी से रिश्ता ख़राब होने की वजह बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्वेता को बताया जाता है। इंडस्ट्री के दिग्गजों की मानें तो मनोज तिवारी और श्वेता बिग बॉस के चौथे सीज़न में भाग लिया था। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और सुर्खियां बनने लगी।

मनोज तिवारी ने अभिनेत्री श्वेता के साथ कई फिल्मों में भी काम किया। इसके बाद कई तरह की गॉसिप होने लगी। इसके बाद ही मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी। हालांकि मनोज तिवारी ने इन सब बातों को अफवाह बताया ।

इसी दौरान मनोज और रानी के बीच रिश्ता ख़त्म हो गया, उन्होंने तलाक ले लिया। 8 साल तक मनोज तिवारी ने सिंगल ज़िंदगी गुज़ारी, इसके बाद बेटी रीति की इजाज़त से मशहूर गायिका सुरभि तिवारी से शादी कर ली। मनोज और सुरभि की एक जिया नाम की बेटी भी है। इसके बाद फिर मनोज तिवारी के घर बेटी का जन्म हुआ। इस तरह से मनोज तीन बेटियों के पिता हैं।

मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी की बात की जाए तो, ख़बर है कि वह मशहूर पंजाबी सिंगर एकम बावा को इन दिनों डेट कर रही हैं। फिलहाल इस मामले में रानी की तरफ़ से किसी प्रकार की प्रतिक्रिया जाहिर नहीं आई है। आपको बता दें कि रानी पेशे से एक डाइटिशियन हैं, उनके भाई और धोनी ने 'रीति स्पोर्ट्स' नाम के कंपनी की शुरुआत की, इसकी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में रानी का नाम शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+