भोलेनाथ की भक्ति में लीन हुए रितेश पांडे, सावन से पहले 'पगली के मति' गाना रिलीज
रितेश पांडे का नया म्यूजिक वीडियो 'पगली के मति' सावन के मौके पर रिलीज किया गया है। गाने में एक्टर रितेश पांडे भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं।
बिहार, 7 जुलाईः सावन के महीने की शुरुआत होने वाली है और भोजपुरी गानों से इस बात का पता सबसे पहले चल जाता है। दरअसल सावन के महीने के शुरुआत होने से पहली ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर्स और एक्टर्स भोलेनाथ की भक्ति में डूबने लगते हैं। सावन का महीना भोलेनाथ को समर्पित होता है। पिछले दिनों भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाला यादव के गाने खूब सुने और देखे जा रहे थे वहीं अब सावन आने से पहले रितेश पांडे का गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनका नया म्यूजिक वीडियो 'पगली के मति' सावन के मौके पर रिलीज किया गया है। गाने में एक्टर रितेश पांडे भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं।

भोलेनाथ की भक्ति में लीन हैं रितेश पांडे
रितेश पांडे का नया म्यूजिक वीडियो 'पगली के मती' को वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इस गाने में देखा जा सकता है कि रितेश पांडे भोलेनाथ से प्रार्थना कर रहे हैं कि किसी लड़की की मति को फेर दें, जो उनसे प्यार करने लगे। रितेश भी गाने में शंकर भगवान से मां पार्वती की तरह एक अच्छी पत्नी की कामना कर रहे हैं। वीडियो में रितेश को भक्त के वेशभूषा में देखा जा सकता है। इस म्यूजिक वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों तरफ भोले के भक्तों का मेला लगा है। लोग भगवान की पूजा-आराधना कर रहे हैं। उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं। सावन की शुरुआत से पहले ही रितेश पांडे ने अपनी बेहतरीन गायिकी और भक्ति से माहौल को भक्तिमय बना दिया है। भोलेनाथ के भक्त इस गाने को खूब इन्जॉय कर रहे हैं और नाचने पर मजबूर हो रहे हैं।
दर्द भुलाकर नाचते दिखे कांवड़िये
इस नए म्यूजिक वीडियो में कांवड़िया भी दिखाई दे रहे हैं, जो भोलेनाथ की भक्ति में लीन हैं और अपने दर्द को भुलाकर खूब मस्ती कर रहे हैं. झूमकर नाच रहे हैं। इस गाने को अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं इस गाने को 12 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। लोग रितेश पांडे के इस म्यूजिक वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। गाना 'पगली के मति' के वीडियो को रितेश पांडे ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है और क्वीन शालिनी और काजल एक्ट्रेसेस पर फिल्माया गया है। दोनों ही एक्ट्रेस इसमें बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। दोनों ने ट्रेडिशनल लुक कैरी किया है। गाने के बोल सूरज सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर दीपक दिलकेश हैं।












Click it and Unblock the Notifications