निधि झा के साथ पवन सिंह का सबसे रोमांटिक भोजपुरी गाना, दोनों ने की बोल्डनेस की हदें पार

रोमांटिक भोजपुरी सॉन्ग 'ढिबरी में रहुए न तेल' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस निधि झा और एक्टर पवन सिंह नजर आ रहे हैं।

बिहार, 8 अगस्तः भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस निधि झा की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। इनके बीच की बोल्ड केमिस्ट्री दर्शकों को अच्छी लगती है। आपको बता दें कि अब तक दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों के गाने भी ब्लॉकबस्टर साबित हुए हैं। इस जोड़ी के दो गाने 'लूलिया का मांगेले' और 'ढिबरी में रहुए न तेल' काफी हिट हुए हैं। इस जोड़ी का रोमांटिक भोजपुरी सॉन्ग 'ढिबरी में रहुए न तेल' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस निधि झा का बोल्ड अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

pawan singh

हीरो-हीरोइन की केमिस्ट्री है लाजवाब
भोजपुरी गाना 'ढिबरी में रहुए न तेल' के वीडियो को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस निधि झा सुपरस्टार पवन सिंह के साथ बोल्ड मूव्स दे रही हैं। इस गाने में निधि झा की अदाएं देखने लायक हैं। इस गाने के वीडियो को अब तक 146 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस निधि झा भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के प्यार में नजर आ रही हैं और दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है। इनके रोमांस का तड़का फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। इस गाने को साढ़े तीन लाख के करीब लाइक्स भी मिले हैं।

निधि साड़ी में लग रही हैं बेहद प्यारी
इस गाने के वीडियो में निधि को साड़ी और ब्रालेट में देखा जा सकता है। इस ड्रेस में वह बहुत ही प्यारी लग रही हैं। वहीं, पवन सिंह जीन्स और रेड टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। फैंस इस गाने की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आपको बता दें कि ये भोजपुरी फिल्म 'क्रेक फाइटर' का गाना है। इस फिल्म में पवन सिंह और निधि झा ने जबरदस्त एक्टिंग की थी। गाना 'ढिबरी में रहुए न तेल' को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने गाया है। इस गाने के बोल जाहिद अख्तर ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+