भोलेनाथ के लिए खेसारी लाल यादव ने गाया 'कोका कोला बोलबम', म्यूजिक वीडियो मचा रहा है धूम
सावन का महीना आने वाला है और उससे पहले ही भोलेनाथ की भक्ति में लोग डूबने लगे हैं। इसी बीच खेसारी लाल यादव का नया गाना 'कोका कोला बोलबम' सावन के मौके पर रिलीज कर दिया गया है।
बिहार, 27 जूनः भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादन अपने सिंगिंग टैलेंट को लेकर भी लोगों के बीच काफी फेमस हैं। सिंगर खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मच जाती है। इनके नए गानों और फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में सावन का महीना आने वाला है और उससे पहले ही भोलेनाथ की भक्ति में लोग डूबने लगे हैं। इसी बीच खेसारी लाल यादव का नया गाना 'कोका कोला बोलबम' सावन के मौके पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूट्यूब पर छा गया है।

'कोका कोला बोलबम' ने मचाया धमाल
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का नया गाना 'कोका कोला बोलबम' के वीडियो को गणनायक फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में देखा जा सकता है कि भोजपुरी एक्ट्रेस रानी खेसारी लाल के साथ डांस कर रही हैं। वह खेसारी लाल से सावन के मौके पर देवघर जाने के लिए कह रही हैं, लेकिन पैसे न होने की वजह से वो उन्हें जाने से मना कर देते हैं, जिसके बाद रानी नाराज हो जाती हैं और गाने की शुरुआत होती है। इस म्यूजिक वीडियो में दोनों के बीच कमाल की नोकझोक दिखाई दे रही है।
अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज
इस वीडियो को अब तक तीन लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और 74 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं। यह म्यूजिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 'कोका कोला बोलबम' गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। लोगों को इस गाने में दोनों की आवाज काफी पसंद आ रही है। यहां तक की दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी लोग काफी पसंद करते हैं। इस गाने के लिरिक्स प्रकाश बारूद ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर सरविंद मलहार हैं। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना रिलीज होते ही वायरल होने लग जाता है। लोग उनके म्यूजिक वीडियोज को भी उनकी भोजपुरी फिल्मों की तरह ही काफी पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications