खेसारी लाल यादव को 'ट्यूशन वाली' से हुआ प्यार, लाइब्रेरी में जाकर कही ये बात
खेसारी लाल यादव का नया गाना 'ट्यूशन वाली' रिलीज हुआ है जिसमें वह कॉलेज में पढ़ने वाले यंग लड़के के लुक में दिखाई दे रहे हैं।
बिहार, 13 अगस्तः पिछले कुछ समय से भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव लगातार बोलबम सॉन्ग रिलीज कर रहे थे। सावन के महीने में खेसारी लाल ने शिव भक्ति में लीन होकर भोलेनाथ पर कई गाने रिलीज किए थे। उनके इन सभी म्यूजिक वीडियोज को कई मिलियन व्यूज मिले हैं। लोगों ने उनके बोलबम गानों को काफी पसंद किया है। अब सावन का महीना खत्म हो चुका है और ऐसे में खेसारी लाल यादव दोबारा से रोमांटिक गानों पर फोकस करने लगे हैं। इसी बीच खेसारी लाल का नया गाना 'ट्यूशन वाली' रिलीज हुआ है जिसमें खेसारी कॉलेज में पढ़ने वाले यंग लड़के के लुक में दिखाई दे रहे हैं।

खेसारी लाल का 'ट्यूशन वाली' गाना रिलीज
'ट्यूशन वाली' गाने को खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिंगर नेहा राज के साथ मिलकर गाया है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो को आदिशक्ति फिल्म्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर आज रिलीज किया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल की पसंदीदा एक्ट्रेस लाइब्रेरी में रखी किताबें पढ़ती नजर आती हैं। वहीं एक और दूसरी एक्ट्रेस गाने में अपनी कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं और उनके चेहरे के एक्सप्रेशन बहुत ही शानदार हैं। ट्यूशन वाली एक्ट्रेस पर खेसारी लाल हमेशा ही नजरें गढ़ाए दिखते हैं और उसे रिझाने की कोशिश में लगे रहते हैं।
अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा
आज सुबह रिलीज हुए इस गाने को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 70 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। भोजपुरी सॉन्ग 'ट्यूशन वाली' के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं और श्याम सुंदर ने इसे म्यूजिक दिया है। आपको बता दें कि जल्द ही खेसारी लाल यादव कई एक्ट्रेसेस के नए प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'संघर्ष 2' को लेकर भी चर्चा में हैं। इसमें पहले काजल राघवानी की को काम करना था लेकिन बाद में मेकर्स ने मेघाश्री को अप्रोच किया है। इसके अलावा सपना चौधरी के 'मटक-मटक' गाने में भी खेसारी लाल जबरदस्त तड़का लगाने वाले हैं जिसका पोस्टर रिवील किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications