Kajal Raghwani ने Khesari Lal Yadav की काली करतूतों का किया खुलासा, अब अभिनेत्री को इस बात का सता रहा डर
Kajal Raghwani Ka Khulasa: फिल्मी दुनिया के सितारों के बीच कॉन्ट्रोवर्सी की ख़बर तो देखने को मिलते रहती है। वहीं हेमा कमेटी रिपोर्ट आने के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल सा आ गया है। इसी क्रम में भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी के खुलासे ने इंडस्ट्री में एक और बहस छेड़ दी है।
काजल राघवानी द्वारा खेसारी लाल यादव की काली करतूतों का खुलासा करने के बाद भोजपरी जगत में हर कोई हैरान है। काजल ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की काली दुनिया की पोल खोल करते हुए मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव पर संगीन आरोप लगाये हैं। अभिनेत्री ने खेसारी से खुद की जान को ख़तरा भी बताया है।

एक वक्त था कि भोजपुरी इंडस्ट्री में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव को परफेक्ट कपल की संज्ञा दी जाती थी। हालांकि अब उस रिश्ते में खटास आ चुकी है, खुद काजल राघवानी ने खामोशी तोड़ते हुए रिश्ते की सच्चाई बयां की है। उन्होंने कहा कि खेसारी ने अपनी बीवी के साथ रिश्ता सही नहीं बताया था।
खेसारी ने कहा था कि उनकी बीवी उनसे नहीं, उनकी दौलत को चाहती है। कुत्ते की तरह मेरी बीवी मुझे ट्रीट करती है। इस तरह का रोना रोते हुए खेसारी लड़कियों को पटाने का काम करते हैं। वहीं काजल ने कहा कि खेसारी ने अपनी पत्नी से अलग होकर मुझसे शादी की बात की थी।
खेसारी और मैं दो सालों तक साथ में रहे। अभिनेत्री ने शादी के लिए दवाब डाला तो खेसारी मुकर गए। खेसारी के मोबाइल में कई आपत्तिजनक सामग्री भी मौजूद है। काजल राघवानी द्वारा खेसारी की काली करतूतों को चिट्ठा खोलने के बाद अब काजल राघवानी को धमकी मिल रही है।
काजल राघवानी ने कहा खेसारी लाल यादव से उनकी जान को से ख़तरा है। खेसारी ने कॉल कर कहा कि बिहार में तुम अकेली आती जाती हो, ऐसे में तुम्हारे पर वहां के लोग हमला भी कर सकते हैं। वहीं काजल ने खेसारी पर संगीन आरोप भी लगाये हैं।
खेसारी लाल यादव ने धमकी दी है कि उनके पास मेरा आपत्तिजनक MMS है, मुंह खोलने पर वायरल कर देंगे। पूरा करियर तबाह हो जाएगी। जो अभिनेत्री साथ देगी उसका भी वीडियो वायरल कर देंगे। काजल राघवानी ने कहा कि अगर उनके साथ कुछ होता है, या उन पर हमला होता है तो, इसके पीछे खेसारी लाल यादव ही होंगे।












Click it and Unblock the Notifications