Bhojpuri Song: पवन सिंह के गाने का पोस्टर देख क्रेज़ी हुए फैन्स, 'हम रंगदारी में' राउडी लुक में नज़र आए अभिनेत

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के लाइफ स्टाइल पर आधारित फिल्म 'पावर स्टार' का जल्द ही नया सांग 'हम रंगदारी में' टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। गाने को लेकर सोशल मीडिया में कमिंग सून के पोस्टर भी जारी किये जा चुके हैं।

'हम रंगदारी में' सांग के रिलीज़ पोस्टर में पवन सिंह पूरे रंगदारी वाले लुक में नज़र आ रहे हैं। उनका टशन देखते ही बन रहा है। इस पोस्टर में पवन सिंह हैंडसम लुक के साथ दो पिस्तौल लिए नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर यह लग रहा है कि गाना पूरा राउडी होने वाला है।

Fans crazy after seeing poster of Pawan Singh song Hum Rangdaari Mein actor seen in rowdy look

हम रंगदारी में गाने के बोल से पता चल रहा है कि किस थीम पर गाना आधारित है। इस गाने को सिंगर, एक्टर पवन सिंह और खुशी कक्कर ने साथ मिलकर गाया है। फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह और मधु शर्मा की हिट जोड़ी नजर आने वाली है। इस फ़िल्म में और भी कई अभिनेत्रियां जलवा बिखेरती हुई नजर आने वाली हैं।

पवन सिंह के गाने के रिलीज से पहले कमिंग सून का आउट पोस्टर से उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आपको बता दें कि इस गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। वही इसके लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं। इसके निर्माता मधु शर्मा-समीर आफताब है। इसका डायरेक्टर फिरोज खान ने किया हैं। फ़िल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचंद्र यादव हैं।

आपको बता दें कि मैड्ज मूवीज के बैनर तले बिग स्केल पर बनाई गई भोजपुरी फिल्म 'पावर स्टार' के प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफ़ताब हैं। फ़िल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक फिरोज खान ने संभाला है। इस फ़िल्म में पवन सिंह, मधु शर्मा, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह 'टाइगर', प्रकाश जैस नज़र आएंगे।

इसके अलावा युगांत पांडे, संजय वर्मा, अजय पटेल, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, हेमलाल कौशल, सुजीत सार्थक, अभिषेक नज़र आएंगे। साथ ही साथ ऋतु सिंह, रक्षा गुप्ता, डिंपल सिंह, आस्था सिंह की विशेष उपस्थिति भी इस फ़िल्म में होगी। फ़िल्म के डीओपी वासु हैं। कॉन्सेप्ट और कहानी समीर आफ़ताब ने लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+