एक्टिंग शुरू करने से पहले सरकारी नौकरी करती थीं भोजपुरी एक्ट्रेस कृति वर्मा, खूबसूरती के होते हैं चर्चे

एक्टर समर सिंह के भोजपुरी रैप सॉन्ग 'काला काला चश्मा' में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली एक्ट्रेस कृति वर्मा रियल लाइफ में बेहद ही खूबसूरत और बोल्ड हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते।

बिहार, 3 जुलाईः भोजपुरी सिनेमा के स्टार समर सिंह के हाल ही में रिलीज हुए नए म्यूजिक वीडियो 'काला काला चश्मा' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को दो ही दिनों के अंदर 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस रैप सॉन्ग में समर सिंह के साथ एक्ट्रेस कृति वर्मा नजर आई हैं। गाने रिलीज होने के बाद से लोग कृति के डांसिंग स्किल के साथ साथ उनकी खूबसूरती की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस कृति वर्मा बिग बॉस 12 की कंटेंस्टेंट रह चुकी हैं। एक्टर समर सिंह के भोजपुरी रैप सॉन्ग 'काला काला चश्मा' में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली एक्ट्रेस कृति वर्मा रियल लाइफ में बेहद ही खूबसूरत और बोल्ड हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस कृति वर्मा के बारे में।

बोल्ड तस्वीरों से भरा है इंस्टाग्राम

बोल्ड तस्वीरों से भरा है इंस्टाग्राम

कृति वर्मा ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बोल्ड शेयर करती रहती हैं। उनकी इन तस्वीरों और वीडियोज को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। उनकी इन बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट्स भी करते हैं। सोशल मीडिया पर कृति की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

एक्टिंग से पहले करती थीं सरकारी नौकरी

एक्टिंग से पहले करती थीं सरकारी नौकरी

आपको बता दें कि कृति वर्मा एक्ट्रेस बनने से पहले सरकारी नौकरी करती थीं। वह जीएसटी इंस्पेक्टर थीं। उन्होंने एमटीवी के रोडीज शो में हिस्सा लेने के लिए अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी थी। एक इंटरव्यू में कृति वर्मा ने बताया था कि वो एक दिन रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए ऑडीशन देने पहुंची थीं जहां उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उन्हें स्क्रीन पर काम करना चाहिए और लोगों के बीच फेमस होना चाहिए। उन्हें लगा था कि वह नौकरी करने के लिए नहीं बनी हैं।

वेब सीरीज में भी किया है काम

वेब सीरीज में भी किया है काम

जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस कृति वर्मा भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज के अलावा कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आती है। कृति वर्मा ने खुद बताया था कि उनका सफर काफी संघर्षों से भरा रहा है। लेकिन उन्हें अपनी मेहनत पर पूरा विश्वास था। कृति ने ये भी बताया था कि उनके लिए सरकारी नौकरी को छोड़ना काफी मुश्किल था, लेकिन फिर भी उन्होंने ये रिस्क लिया और उनके परिवार वालों ने उन्हें सपोर्ट किया। आज वह अपने सभी इंस्टॉलमेंट्स को खुद ही पे करती हैं।

खूबसूरती के होते हैं चर्चे

खूबसूरती के होते हैं चर्चे

कृति रियल लाइफ में बेहद ही ग्लैमरस हैं। वह अपनी खूबसूरती से आज लाखों दिलों की धड़कनों पर राज करती हैं। आपको बता दें कि उनके इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। कृति चाहे साड़ी में हों या फिर वेस्टर्न लुक में हर अदा उनकी कातिलाना ही होती है। वह एक्टिंग के साथ-साथ अपनी अदाओं को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। फैंस उनकी फोटोज पर जमकर लाइक और कमेंट्स करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+