लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अनजान शख्स ने Akshara singh पर लुटाए नोट, गुस्से में स्टेज छोड़कर चली गई वो

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अनजान शख्स ने Akshara singh पर लुटाए नोट, गुस्से में स्टेज छोड़कर चली गई वो

Akshara singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपर हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara singh) की एक्टिंग का जादू ही नहीं, बल्कि उनकी आवाज का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara singh) आए दिन लाइव परफॉर्मेंस भी करती हैं, जिसमें उन्हें देखने और सुनने के लिए हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ जमा हो जाती हैं। कई बार तो उनके फैंस लाइव परफॉर्मेंस के दौरान ऐसा कुछ कर देते हैं, कि अक्षरा सिंह को गुस्सा तक आ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें अक्षरा सिंह लाइव शो के दौरान अचानक से नाराज होकर स्टेज से चली जाती हैं।

Akshara singh की झलक पाने दूर-दूर से आए थे लोग

Akshara singh की झलक पाने दूर-दूर से आए थे लोग

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara singh) का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वो एक पब्लिक इवेंट का है। इस इवेंट में अक्षरा सिंह के चाहने वालों की बेहिसाब भीड़ थी, जो दूर-दूर से अक्षरा सिंह की मात्र एक झलक पाने के लिए आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पब्लिक इवेंट में अक्षरा सिंह स्टेज पर गाना गा रही थीं तभी एक शख्स स्टेज पर अचानक आता है और अक्षरा सिंह के साथ जो करता है उस देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

Akshara singh पर उड़ाए नोट

Akshara singh पर उड़ाए नोट

दरअसल, शख्स अचानक से आकर अक्षरा के ऊपर नोटों की बरसात कर देता है। अपने साथ हुई ये बदतमीजी अक्षरा सिंह को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara singh) अपने साथ हुई इस हरकत से इतना ज्यादा भड़क जाती हैं कि वो बीच में ही अपनी परफॉर्मेंस रोक देती हैं। इस दौरान अक्षरा दूसरे को अपना माइक पकड़ाकर स्टेज से चली जाती हैं। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के एक्सप्रेशन्स देखकर साफ नजर आ रहा है कि वो इस बात से काफी आहत हुई हैं।

Akshara singh के साथ नहीं ऐसा पहली बार

Akshara singh के साथ नहीं ऐसा पहली बार

अक्षरा सिंह के गुस्से में आने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के साथ ये पहली बार नहीं हुआ है जब उनके साथ किसी ने ऐसी बदतमीजी की है। एक्ट्रेस पहले भी इस तरह की हरकतों का शिकार हो चुकी हैं। अक्षरा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें नोट उड़ाने वाली इस तरह की हरकतें बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

मैरून ड्रेस बेहल खूबसूरत लगी रही थी Akshara singh

मैरून ड्रेस बेहल खूबसूरत लगी रही थी Akshara singh

पब्लिक इवेंट के दौरान भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह के लुक की बात करें तो उन्होंने डार्क मैरून कलर का जंपसूट पहना है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं, घुंघराले बाल, हाई टोन मेकअप में अक्षरा सिंह बहुत ज्यादा जंच रहा हैं। जंपसूट ड्रेस के साथ अक्षरा ने कानों में बड़े इयररिंग्स पहनी है, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। आपको बता दें कि इश इवेंट में हर किसी की नजरें अक्षरा पर ही टिकी हुई थीं। लेकिन इस तरह से अक्षरा सिंह का नाराज होकर जाना उनके चाहने वालों को काफी निराश कर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+