'उसका सफर हमने आसान कर दिया' अमृता पांडे ने खुदकुशी से पहले किया था ऐसा पोस्ट, फिर मौत को लगाया गले

Amrita Pandey Death: भोजपुरी इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है कि खूबसूरत एक्ट्रेस अमृता पांडे का निधन हो गया। उन्होंने सुसाइड कर मौत को गले लगा लिया। एक्ट्रेस के फ्लैट में पंखे से लटकी हुई उनकी लाश मिली। लेकिन सुसाइड करने से पहले उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था।

अमृता पांडे की मौत की खबर सामने आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री मातम छा गया। जोगसर थाने की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। वहीं एक्ट्रेस के आखिरी पोस्ट की इस वक्त काफी चर्चा हो रही है जो कि उन्होंने अपने व्हाट्सऐप पर सुसाइड करने से पहले लगाया था।

Amrita Pandey

अमृता पांडे ने मरने से पहले अपने व्हाट्सऐप पर स्टेटस डाला था। जिसमें लिखा था, 'दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी, हम अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद पुलिस को शक है कि एक्ट्रेस डिप्रेशन से जुझ रही थी। अब इस तहकीकात को आगे बढ़ाते हुए पुलिस उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, अमृता लंबे समय से अपने व्हाट्सऐप पर ऐसे स्टेटस लगा रही थीं। वहीं परिजनों का कहना है कि उनकी लाइफ में सब कुछ नॉर्मल चल रहा था कुछ दिनों पहले अमृता की बहन वीणा की शादी हुई थी। शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। लेकिन एक्ट्रेस के साथ अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने मौत को गले लगा लिया फिलहाल पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी है।

फिलहाल सोशल मीडिया के स्टेटस के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं सिटी एसपी का कहना है कि पुलिस इस मामले में उच्च स्तरीय तक जांच करेगी। फिलहाल पुलिस इस केस में हर पहलू पर जांच कर रही है हालांकि उनके परिजनों का कहना है कि एक्ट्रेस ने डिप्रेशन के चलते ऐसा कदम उठाया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+