माही श्रीवास्तव की अपने पति के साथ हुई नोकझोंक, भोजपुरी अंदाज़ में अभिनेत्री ने कहा 'मारब चोटी से चोट'
Mahi Shrivastava New Song: भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और सिंगर सिंगर गोल्डी यादव की जोड़ी खूब धमाल मचा रही है। दोनों के साथ में आये गाने यूटयूब कमाल धमाल कर रहे हैं। वही इसी कड़ी में माही और गोल्डी की देसी लोकगीत 'मारब चोटी से चोट' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से जारी किया गया है, जिससे दर्शकों खूब पसंद कर रहे हैं।
वीडियो सांग में माही श्रीवास्तव के देसी ठुमके को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, वहीं अदाकारी की भी सराहना हो रही है। गाने में पत्नी बानी माही अपने पति को चोटी से मारने की बात कर रही हैं। जिसे निर्देशक ने बहुत ही खूबसूरती के साथ फिल्माया हैं।

निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि गाना बहुत सुंदर बना है जिसे दर्शक बार देखने को मजबूर हो रहे हैं। गाने को देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे कि आप कोई बॉलीवुड का सांग देख रहे हो। गाने का फिल्मांकन बहुत ही सुंदर हुआ है। गाने की सिचुएशन एक पति और पत्नी के बीच की नोकझोक की कहानी पर बेस्ड हैं।
माही श्रीवास्तव ने कहा कि मुझे गाने परफॉर्म करते समय बेहद ही ज्यादा खुशी हो रही थी क्योंकि ये गाना अपने आप मे एक लीग से हटके हैं। जिसे बड़े बजट के साथ शूट किया गया है। मैं निर्माता रत्नाकर कुमार जी और पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहती हूं जिहोंने इस गाने को बनाया।
इसके वीडियो में दिख रहा है कि माही का पति परदेस में पैसा कमाने गया है और इधर पति के दूर रहने पर उसे काफी चिंता सता रही है। उसे डर है कि उसका पति परदेस में सौतिन के साथ मजे लूट रहा है। इसी बात को लेकर माही फोन पर अपने पति को पत्नी का पॉवर के बारे चेता रही है। वह कहती है कि...
'मेहरी के पावर पता चली आवा घरवा, बस में बा ना राजा तोरा जाके बहरवा, बेग लेके चलि जाइब हम नइहरवा, भेजब नोटीस तबे होई तोहरा डरवा, पिया सरसो के साग जस घोटा जइबा, खाके सवतिन के हाथे मोटा जइबा, मारब चोटी से दुबरा जइबा... ई जवानी का हमार लवटा जइबा, मारब चोटी से दुबरा जइबा...'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस लोकगीत 'मारब चोटी से चोट' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने के सिंगर गोल्डी यादव हैं। गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। इसे गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी व सनी, डीओपी गौरव राय और राजन हैं।












Click it and Unblock the Notifications