Bhojpuri Film: 10 साल बाद पूरी हो रही है अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की इच्छा, कहा- देर आये, दुरुस्त आये

Bhojpuri Film: हर कलाकार पर्दे पर अपनी पसंद की भूमिका निभाने का ख्वाब देखता है, और जब वह पूरा होता है तब उसके लिए उससे बड़ी ख़ुशी कोई हो नहीं सकती। ऐसा ही कुछ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चहेती अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ होने जा रहा है, जब वे एक रिलीजियस किरदार को बड़े परदे पर प्ले करते नज़र आएंगी।

अम्रपाली दुबे को यह मौक़ा निर्माता पंकज तिवारी और अमित गुप्ता और निर्देशक रजनीश मिश्रा की अपकमिंग फिल्म 'मां भवानी' में मिला है। इस फिल्म में वह 'मां भवानी' के किरदार में नज़र आएँगी। इसको लेकर फिल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा ने कहा कि मां भगवती जगत जननी हैं।

Actress Amrapali Dubeys wish is being fulfilled after 10 years, Bhojpuri Film Maan Bhawani news

'मां भवानी' की कृपा से यह फिल्म अच्छी बनेगी और आम्रपाली दुबे इस किरदार के लिए सबसे उपयुक्त कलाकार हैं। इसलिए हमने उन्हें अपनी फिल्म में उन्हें कास्ट किय। बाकी सब मां भगवती की कृपा है, वैसे हम फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ करने जा रहे हैं।

फिल्म 'मां भवानी' को लेकर आम्रपाली दुबे ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में मेरे 10 साल पूरे होने को आये। मेरी इच्छा थी कि मैं कोई ऐसा रोल करूं, जिसमें खुद को पर्दे पर देवी के किरदार में नज़र आऊं। मेरी यह मनोकामना आज पूरी हो रही है। इसके लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं।

निर्माता पंकज तिवारी और अमित गुप्ता के साथ निर्देशक रजनीश मिश्रा का आभार व्यक्त करती हूं। रजनीश मिश्रा को मैं पर्सनली जानती हूं, वह खुद भी रिलीजियस हैं और उनके साथ यह फिल्म करने में बेहद मजा आने वाला है। मैं इस फिल्म में अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगी।

मेरे लिए आने वाला साल दोहरी ख़ुशी लेकर आने वाला है, जब एक मेरी फिल्म 'मां भवानी' फ्लोर पर आएगी और दूसरी इस जन्म में ही श्री राम मंदिर में भगवान के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। सालों बाद श्री राम की घर वापसी हो रही है. यह बेहद मनोरम और भक्तिमय क्षण होने वाला है।

यशी फिल्म्स अभय सिन्हा व कैप्टन वीडियो के बैनर तले बन रही फिल्म 'मां भवानी' को लेकर अभय सिन्हा ने कहा कि फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ होगा। इसमें वीएफएक्स का भरपूर इस्तेमाल होने वाला है, इसलिए इस फिल्म का बजट भी काफी बड़ा होगा। फिल्म में एक्शन भी तगड़ा देखने को मिलेगा।

'मां भवानी' फिल्म पूरी तरह से कमर्शियल होगी, जिसमें आम्रपाली दुबे बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि हमारी सोच थी कि भोजपुरी में भी हम ऐसी फिल्में बनाएं, जिसमें हमारी फिल्मों को भी महिला किरदार लीड करें।

जैसा अक्सर हॉलीवुड की फिल्मों में होता है, यह प्रयोग साउथ और बॉलीवुड के फिल्मों में भी हो चुका है, लेकिन यह हमारे लिए आसान नहीं था। हमने इसके लिए सालों रिसर्च और कड़ी मेहनत के बाद ऐसी कहानी को अप्रूव किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+