Pawan Singh: दो शादियां-4 अफेयर, अब पवन सिंह ने इस एक्ट्रेस के साथ की ऐसी हरकत, सामने आया VIDEO शर्मनाक!
Pawan Singh Anjali Raghav Viral Video: भोजपुरी सिनेमा का 'लॉलीपॉप लागेलू' स्टार पवन सिंह एक बार फिर गलत वजहों से सुर्खियों में हैं। एक वायरल वीडियो में पवन, एक्ट्रेस अंजलि राघव के साथ मंच पर ऐसी हरकत करते दिखे कि सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। वीडियो में पवन, अंजलि की कमर को बार-बार छूते और सहलाते नजर आए, जिससे वह साफ तौर पर असहज दिखीं।
दो शादियों, अफेयर की अफवाहों और विवादों के बादशाह पवन की यह नई हरकत ने फैंस से लेकर ट्रोल्स तक को हैरान कर दिया। आइए, इस भोजपुरिया तमाशे की पूरी कहानी की नब्ज को टटोलते हैं...

वायरल वीडियो: पवन की 'कमर चेकिंग', अंजलि की असहजता
हाल ही में बिहार के एक प्रचार कार्यक्रम में पवन सिंह और अंजलि राघव मंच साझा कर रहे थे। वायरल वीडियो में अंजलि दर्शकों से बात कर रही थीं, तभी पवन ने उनकी खुली कमर पर हाथ रखा और उंगलियों से बार-बार सहलाने लगे। अंजलि का ब्लाउज छोटा था, जिससे कमर का हिस्सा खुला था। पवन ने मजाक में कहा, 'ऊपर ही रखो, हमें तो मजा आ रहा है!' लेकिन यह मजाक अंजलि को असहज कर गया, और वह चुप रह गईं। एक अन्य पुराने वीडियो में पवन, एक अभिनेत्री को बिना सहमति के गले लगाने की कोशिश करते भी दिखे।
पवन सिंह: विवादों का 'पावर स्टार'
पवन सिंह की जिंदगी किसी मसाला फिल्म से कम नहीं-रोमांस, ट्रेजडी, और ढेर सारे विवाद!
- पहली शादी का दर्द: 2014 में पवन ने नीलम सिंह (Nilam Singh) से शादी की, लेकिन 8 मार्च 2015 को नीलम की आत्महत्या ने सनसनी मचा दी। कई लोगों ने पवन को जिम्मेदार ठहराया।
- दूसरी शादी का ड्रामा: 2018 में ज्योति सिंह (Jyoti Singh) से कोर्ट और फिर बलिया में पारंपरिक शादी। ज्योति ने बाद में घरेलू हिंसा, गर्भपात, और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए।
- अफेयर की अफवाहें: अक्षरा सिंह (Akshara Singh), रानी चटर्जी (Rani Chatterjee), उर्वशी चौधरी (Urvashi Chaudhary), और मोनिका मिश्रा (Monika Mishra) के साथ कथित रिश्तों ने
सुर्खियां बटोरीं। अक्षरा ने पवन पर धमकी देने और अश्लील तस्वीरें शेयर करने के गंभीर आरोप लगाए। - अश्लील गानों का विवाद: 'लॉलीपॉप लागेलू' और 'सनिया मिर्जा के कट नथुनिया' जैसे गानों पर डबल मीनिंग के आरोप लगे।
- अंजलि राघव (Anjali Raghav) प्रकरण: ताजा वीडियो ने पवन की 'प्लेबॉय' छवि को और हवा दी।

गांव से भोजपुरी स्टार तक
पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा में हुआ। महाराजा कॉलेज, आरा से पढ़ाई की। चाचा अजीत सिंह से गायन सीखा। 1997 में 'ओढ़निया वाली' से शुरुआत की। 2007 में 'रंगली चुनारिया तोहरे नाम' से फिल्मी डेब्यू। 2008 में 'लॉलीपॉप लागेलू' ने उन्हें देशभर में मशहूर किया। पवन की जिंदगी स्टारडम और स्कैंडल्स का मिश्रण है। उनके गाने और सियासी रंग ने उन्हें बिहार का 'पावर स्टार' बनाया, लेकिन विवादों ने छवि को धक्का पहुंचाया।

Pawan Singh Family Tree: पवन सिंह के परिवार में कौन-कौन?
- पिता: रामाशंकर सिंह (जिनका निधन 2017 में हुआ)
- माता: प्रतिमा सिंह
- भाई-बहन: दो बड़े भाई और एक बहन (माला सिंह) - पवन सबसे छोटे हैं।
- पत्नी: ज्योति सिंह
Pawan Singh Net Worth : पवन सिंह की संपत्ति कितनी? कितनी लेते हैं फीस?
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह सिर्फ अपने गानों और फिल्मों से ही नहीं, बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और दौलत की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। 2024 में चुनाव आयोग में दायर हलफनामे के मुताबिक, पवन सिंह के पास करोड़ों की संपत्ति है, जो उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे अमीर स्टार्स में से एक बनाती है।
हलफनामे के अनुसार, पवन सिंह के पास करीब 5.04 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि 11.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। यानी कुल मिलाकर उनकी नेट वर्थ लगभग 17 करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई जाती है। कहा जाता है कि पवन सिंह एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। वहीं, एक गाने के लिए वह लगभग 2 से 3 लाख रुपये लेते हैं। इसके अलावा उनकी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज शो, अभिनय और गायन से भी होती है।
Pawan Singh Car Collection:पवन को लग्जरी गाड़ियों का शौक
पवन सिंह को महंगी कारों का काफी शौक है। उनके गैराज में 20 लाख रुपये की Toyota Fortuner और 25 लाख की Toyota Innova Hycross मौजूद है। इसके अलावा उनके पास एक Range Rover भी है। दिलचस्प बात यह है कि इतनी लग्जरी गाड़ियों के बीच उनके पास एक स्कूटी भी है।
शरारत या मर्यादा तोड़ने की आदत?
पवन सिंह का यह वीडियो सोशल पर आग की तरह फैला है। एक यूजर ने लिखा कि पवन सिंह ने फिर मर्यादा तोड़ी! अंजलि राघव के साथ शर्मनाक हरकत। एक अन्य ने लिखा कि पवन सिंह को कमर चेक करने की क्या सनक है? एक यूजर ने कहा कि लॉलीपॉप लागेलू अब मर्यादा भूलू बन गया।
पवन सिंह का यह वायरल वीडियो भोजपुरी सिनेमा में नया तूफान लाया है। क्या यह 'लॉलीपॉप लागेलू' स्टार की शरारत है, या मर्यादा तोड़ने की आदत? आपकी क्या रहा है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
ये भी पढ़ें- विवादों में घिरे हैं भोजपुरी स्टार पवन सिंह, पत्नी की मौत से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, देखें कंट्रोवर्सी लिस्ट
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications