Bhojpuri Navratri Song: नवरात्रि के रंग में रंगीन हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, नया भक्ति गीत हुआ रिलीज
Bhojpuri Navratri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह शारदीय नवरात्रि के अवसर पर देवी मां की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह देवी स्तुति गाती नजर आ रही हैं।
देवी मां की भक्ति में लीन नजर आईं अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह पूरी श्रद्धा के साथ देवी मां की भक्ति करती दिखाई दे रही हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। अक्षरा का ये देसी अंदाज लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है।

अक्षरा सिंह का लेटेस्ट भक्ति गीत 'भोली-सी मैया' हुआ रिलीज
-आपको बता दें कि अक्षरा सिंह का लेटेस्ट भक्ति गीत 'भोली-सी मैया' रिलीज हो चुका है। इस गाने के जरिए उन्होंने मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा को एक नए अंदाज में पेश किया है।
-वीडियो क्लिप शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है- मां का आशीर्वाद ही सबसे बड़ा कवच है। गाने की खूबसूरती इस बात में है कि ये न केवल भक्ति भाव जगाता है बल्कि भोजपुरी संगीत की सादगी और शुद्धता को भी दर्शाता है।
अक्षरा सिंह का सिंपल और ट्रेडिशनल लुक हुआ वायरल
-इस भक्ति गीत के वीडियो में अक्षरा सिंह बहुत ही सिंपल और ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पीले रंग का सूट पहना हुआ है और बिना मेकअप के भी उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। माथे पर सजी छोटी-सी बिंदी उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रही है।
-'भोली-सी मैया' गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी मधुर आवाज में खुद गाया है। इसके बोल लिखे हैं मनोज मतलबी ने, संगीत दिया है मधुकर आनंद ने, जबकि कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी पप्पू ने संभाली है। गाना हाल ही में अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और तेजी से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।
-इस वीडियो में अक्षरा सिंह मां दुर्गा की स्तुति में पूरी तरह डूबी हुईं नजर आ रही हैं। उनके एक्सप्रेशन्स इतने प्रभावशाली हैं कि दर्शक भी भक्ति रस में खो जाते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस कमेंट्स के जरिए अक्षरा सिंह के इस रूप की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग तो अक्षरा सिंह के रूप को दिव्य बता रहे हैं।
अक्षरा सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-भोजपुरी सिनेमा में 'ऐसा पति मुझे दे भगवान' और 'अनाथ बहू' जैसी हिट फिल्मों से नाम कमाने वाली अक्षरा सिंह ने हमेशा अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखा है।
-नवरात्रि का पर्व अक्षरा सिंह के लिए बेहद खास होता है, जब वह स्टेज शोज छोड़कर मां की भक्ति में रंग जाती हैं। फिलहाल उनके कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'अम्बे हैं मेरी मां' की शूटिंग भी पूरी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications