Bhojpuri Navatri Song: नवरात्रि पर रानी चटर्जी का नया भोजपुरी गाना रिलीज, देवी मां की भक्ति में डूबीं एक्ट्रेस
Bhojpuri Navatri Song: भोजपुरी सिनेमा लगातार तरक्की कर रहा है और दर्शकों के लिए नए-नए तोहफे लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में शारदीय नवरात्रि 2025 के शुभ अवसर पर एक नया भक्ति गीत 'तू ही दुर्गा हऊ तू ही काली हऊ' रिलीज कर दिया गया है।
'तू ही दुर्गा हऊ तू ही काली हऊ' गाना हुआ रिलीज
इसकी जानकारी खुद भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। रानी चटर्जी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस गाने का पोस्टर साझा करते हुए लिखा है- 'तू ही दुर्गा हऊ तू ही काली हऊ' रिलीज हो गया है।

रानी चटर्जी ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया पोस्टर
-रानी चटर्जी द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में देवी दुर्गा की अद्भुत छवि दिखाई दे रही है। वहीं सामने श्रद्धा से हाथ जोड़े रानी चटर्जी और उनके को-स्टार्स खड़े नजर आ रहे हैं। पोस्टर सामने आते ही फैंस में उत्साह देखने को मिल रहा है।
-ये डिवोशनल ट्रैक भक्तिरस और एंटरटेनमेंट का शानदार मेल है। इस गाने को प्रमोद प्रेमी यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज दी है। इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं, जबकि संगीतकार रौशन सिंह ने इसे कंपोज किया है।
गाने की कोरियोग्राफी और स्टारकास्ट
गाने की कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इसमें कई नामी कलाकार जैसे संजय पांडे, राम शर्मा, मंटू सिंह, राखी मिश्रा, श्रेया पांडेय, आर्यन बाबू और सन्नी खान भी नजर आ रहे हैं। ये गाना नवरात्रि के पर्व को और भी खास बना रहा है।
रिलीज होते ही मिल रहे लाखों व्यूज
रिलीज के कुछ ही समय में ये गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर लाखों दर्शकों तक पहुंच चुका है। शारदीय नवरात्रि के उत्सव के बीच य गीत माहौल को भक्तिमय बनाने के साथ-साथ मनोरंजन का डोज भी दे रहा है।
रानी चटर्जी का चमचमाता फिल्मी करियर
-जानकारी के अनुसार रानी चटर्जी हाल ही में वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' में नजर आई थीं, जिसका निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है। फिलहाल वह फिल्म 'परिणय सूत्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
-इसके अलावा रानी चटर्जी फिल्म 'अम्मा' में भी दिखाई देंगी, जो थिएटर की जगह सीधे टीवी पर प्रसारित होगी। रानी चटर्जी के कई और प्रोजेक्ट्स भी जल्द रिलीज के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications