Bhojpuri Films: ओटीटी पर फ्री में देखें ये 5 भोजपुरी फिल्में, दिल को छू लेगी कहानी

Bhojpuri Films On OTT For Free: आज के समय में हॉलीवुड और बॉलीवुड के साथ साथ क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों का क्रेज भी देखा जा रहा है। इनमें साउथ की फिल्मों के अलावा भोजपुरी फिल्मों को लेकर भी लोगों के बीच एक अलग सी दीवानगी देखी जा रही है।

आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा की भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक सब जगह भोजपुरी गाने खूब पसंद किए जाते हैं। अगर आपको भी ओटीटी या फिर यूट्यूब पर भोजपुरी फिल्में देखने का शौक है तो आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में, जो कहानी थोड़ा हटकर है। इन फिल्मों को आप घर बैठे फ्री में आराम से देख सकते हैं।

bhojpuri films

बेवफा सनम
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह की बेवफा सनम एक शानदार मूवी है। इस फिल्म में पवन सिंह ने दमदार एक्टिंग की है। बेवफा सनम की कहानी एक ऐसी लड़की की है, जिसकी शादी हो जाती है और वह अपने पति के साथ लंदन में रहने लगती है, लेकिन उसके पति का किसी और के साथ अफेयर होता है। इस मूवी को देखने के बाद आप इमोशनल हो जाएंगे। इसे आप फ्री में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो ऐप पर देख सकते हैं।

माई
दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म माई जरूर देखें। इस फिल्म में निरहुआ ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म में मां-बेटे की इमोशनल कहानी दिखाई गई है। इसके अलावा ये एक एक्शन मूवी भी है। इस फिल्म को आप फ्री में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो ऐप पर देख सकते हैं।

राजा बाबू
दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म राजा बाबू जरूर देखें। मंजुल ठाकुर के निर्देशन में बनी ये आपको दिल पर एक अलग छाप छोड़ेगी। फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। इसके अलावा फिल्म में मोनालिसा भी अहम किरदार में नजर आई हैं। इस फिल्म में कॉमेडी और रोमांस भरा हुआ है। इसे आप फ्री में जियो ऐप पर घर बैठे देख सकते हैं।

खिलाड़ी
अगर आपको एक्शन फिल्में देखना पसंद है तो जल्द ही प्रदीप पांडे चिंटू की भोजपुरी फिल्म खिलाड़ी जरूर देख लें। इस फिल्म में राहुल नाम के एक लड़के की कहानी दिखाई गई है जो कि परिवार की आर्थिक रूप से मदद के लिए लंदन चला जाता है। वहां उसकी मुलाकात प्रतीक्षा नाम की लड़की से होती है और फिर कहानी में एक नया ट्विस्ट नजर आता है।

सजन रे झूठ मत बोलो
अगर आप कॉमेडी फिल्म देखना चाहते हैं तो प्रदीप पांडे चिंटू की सजन रे झूठ मत बोलो जरूर देखें। ये एक बेहतरीन फिल्म है।इस फिल्म में दिखाया जाता है कि सत्या, अपने गांव का मशहूर झूठा इंसान है, जो कि मुश्किल में पड़ जाता है जब उसके दोस्त उसे लवली नाम की लड़की से प्यार करवाने की चुनौती देते हैं। इसके साथ ही वह इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए एक झूठा बहाना बनाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+